फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of Delhi are excited about festivals

त्योहारों को लेकर लोगों में उत्साह: सज गए दिल्ली के बाजार, लौटी रौनक, लोग जमकर कर रहे खरीदारी

Wed, 18 Oct 2023 12:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:45 AM IST
सार

इन दिनों दशहरा को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। सदर बाजार, चांदनी चौक समेत अन्य बाजारों में तो कन्या पूजन को लेकर जमकर खरीदारी चल रही है तो सरोजनी नगर, लाजपत नगर, कमला नगर, साउथ एक्सटेंशन समेत सभी मॉल्स में कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है।

विज्ञापन
People of Delhi are excited about festivals
दिल्ली में त्योहारों को लेकर बाजार सज गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी बड़े बाजारों में चहल-पहल दिखाई देनी शुरू हो गई है। लोग घरेलू सामान, कपड़े, आभूषण, बर्तन, सजावटी सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, ऑटोमोबाइल और मिठाइयों सहित अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इससे व्यापारी भी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में फैंसी लाइट्स की धूम
इन दिनों दशहरा को लेकर बाजारों में रौनक लौट आई है। सदर बाजार, चांदनी चौक समेत अन्य बाजारों में तो कन्या पूजन को लेकर जमकर खरीदारी चल रही है तो सरोजनी नगर, लाजपत नगर, कमला नगर, साउथ एक्सटेंशन समेत सभी मॉल्स में कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट भागीरथ प्लेस, नेहरू प्लेस रंग-बिरंगी लाइट से सराबोर है। दीपावली को लेकर यहां विभिन्न राज्यों से व्यापारी पहुंचकर फैंसी लाइट्स की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार एलईडी लाइटों की खरीदारी पर लोगों का जोर है। सदर बाजार के व्यापारी देवराज बावेजा कहना है कि त्योहारों को लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार हैं। कन्या पूजन को लेकर टिफिन बॉक्स, स्कूल बैग, स्टेशनरी, फैंसी ड्रेस समेत कई गिफ्ट आइटम की खरीदार हो रही है। इसी तरह सूखे मेवे, मिठाइयां, फल, पूजा सामग्री, किराना, खाद्यान्न, सजावट का सामान, घर की सजावट का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई उपहार आइटम की मांग बाजारों में बढ़ गई है।
विज्ञापन


कूंचा महाजनी और दरीबा भी बिखेर रहे चमक
धनतेरस और दिवाली को लेकर दिल्ली के जूलरी बाजार कूंचा महाजनी और दरीबां बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं। बाजार में 23 नवंबर को देव उठानी के बाद होने वाले शादी-समारोह से भी व्यापार में उछाल आने की उम्मीद है क्योंकि इस दौरान बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। दुल्हा-दुल्हन के कपड़ों को लेकर चांदनी चौक, करोल बाग, कटरा समेत मुख्य बाजार अभी से ही सज गए हैं। ऐसा इसलिए भी है कि नवरात्र के दौरान शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है और लोग खरीदारी शुरू कर देते हैं। कूंचा महाजनी के जूलर प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस बार सस्ती और महंगी सभी तरह की जूलरी तैयार की जा रही है ताकि अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार लोग जरूरत की वस्तुएं खरीद सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख करोड़ की खरीदारी का अनुमान
व्यापारियों का अनुमान है कि इस त्योहारी सीजन में करीब 3 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी होगी। उनका कहना है कि पूरे देश में 60 करोड़ उपभोक्ता हैं और अगर प्रति व्यक्ति 5000 रुपये का ही खर्च आंका जाए तो 3 लाख करोड़ की खरीदारी होगी। इसी तरह दिल्ली की बात करें तो दो करोड़ की आबादी है। इसमें आधे लोग भी खरीदारी इन त्योहारों के दौरान करते हैं तो 10 हजार करोड़ रुपये की खरीदारी होगी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि अब लोग कोविड संकट को पूरी तरह से पीछे छोड़ चुके हैं और अपने जीवन के प्रति बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण रख रहे हैं, वह त्योहारी सीजन को उत्सव और समृद्धि के साथ मनाना चाहते हैं। करवाचौथ, धन तेरस, दिवाली पर आभूषणों की जमकर खरीदारी होती है।

सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहे व्यापारी
दिवाली के तुरंत बाद शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। 23 नवंबर देव उठान एकादशी से शादियों का सीजन शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा। एक अनुमान के अनुसार देश भर में करीब 35 लाख शादियां होंगी। इस वजह से खरीदारी भी जमकर होगी। ग्राहकों की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापारी अपने यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहे हैं। इस दौरान आभूषण, साड़ी, लहंगा-चूनी, फर्नीचर, कपड़ों का कारोबार बढ़ जाएगा। बैंक्वेट हॉल, होटल, खुले लॉन, सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक पार्क, फार्म हाउस भी तैयारी में जुटे हुए हैं। टेंट डेकोरेटर, फूलों की सजावट, क्रॉकरी, खानपान सेवा, यात्रा सेवा, कैब सेवा, पेशेवर समूहों का स्वागत, सब्जी विक्रेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, बैंड सहित कई प्रकार की सेवाएं भी शामिल होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed