{"_id":"5e99c0098ebc3e7745354395","slug":"people-not-ordering-food-from-outside-after-pizza-delivery-boy-gets-corona-infected-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना संक्रमित होने के बाद लोगों में दहशत, अब नहीं कर रहे यह गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना संक्रमित होने के बाद लोगों में दहशत, अब नहीं कर रहे यह गलती
Fri, 17 Apr 2020 08:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
पिज्जा
- फोटो : social media
दक्षिणी दिल्ली के एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना से संक्रमित होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि लोगों ने बाहर से खाना मंगाना छोड़ दिया है। जो ऑर्डर किए भी थे, उन्हें भी कैंसल कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिज्जा चेन से जुड़े एक डिलीवरी बॉय में गुरुवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आउटलेट के डिलीवरी बॉय ने जिन 72 घरों में खाने की डिलीवरी की थी, उन घरों की पहचान कर वहां रहने वाले परिवारों को होम क्वारंटीन किया गया। वहीं, पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ काम करने वाले 17 लोगों को छतरपुर स्थित दिल्ली सरकार के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
न्यू सीमापुरी आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि जब से उन्हें यह जानकारी मिली है कि एक पिज्जा डिलीवरी बॉय कोरोना से संक्रमित है, उन्होंने बाहर से खाना मंगाना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनका क्षेत्र एक खुली कॉलोनी है, इसलिए हर आने जाने वाले पर नजर नहीं रख सकते। एहतियात के तौर पर उन्होंने व्हॉट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजकर कॉलोनी के निवासियों से बाहर से खाना नहीं मंगाने की अपील की है। सोसाइटी में रहने वाली नीरजा नामक महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए अक्सर बाहर से खाना मंगाती थी, लेकिन पिज्जा डिलीवरी बॉय के संक्रमित होने के बाद अब वह बाहर से खाना नहीं मंगा रही।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय खाली, रोजी-रोटी का संकट
एक प्राइवेट कंपनी के डिलीवरी बॉय प्रदीप का कहना है कि पहले से ही लोग बाहर से खाना नहीं मंगा रहे थे, थोड़ा बहुत काम चल रहा था, लेकिन वह भी अब ठप हो गया है। पिज्जा डिलीवरी बॉय में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से लोगों ने अपने ऑर्डर कैंसल कर दिए हैं। उनका कहना है कि गुरुवार रात से अब तक उनके पास खाने की होम डिलीवरी का एक ऑर्डर नहीं आया है। ऐसे में उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।