फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people not getting cash in faridabad struggling to get food

चार दिन से नहीं मिला काम, अब तो बासी रोटी भी खाने को नहीं है

Thu, 24 Nov 2016 12:26 AM IST
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 24 Nov 2016 12:26 AM IST
सार

- काम के इंतजार में खड़े दिहाड़ी मजदूर के छलक पड़े आंसू
- नोट बंदी की अव्यवस्था ने दिहाड़ी मजदूर को किया बेरोजगार

फरीदाबाद।

विज्ञापन
people not getting cash in faridabad struggling to get food
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिहाड़ी मजदूर जब कमाता है, तभी घर का चूल्हा जलता है। अगर किसी दिन काम न मिले तो भूखे पेट सोने की नौबत आ जाती है। नोटबंदी की मार झेलते हुए पंद्रह दिन हो गए हैं। ऐसे में अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं।

विज्ञापन


फरीदाबाद में किराये का कमरा लेकर परिवार के पांच सदस्यों का पेट पाल रहे दिहाड़ी मजदूर अच्छेलाल की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। लेबर चौक पर काम के इंतजार में खड़े 50 वर्षीय इस व्यक्ति को रोजाना बिना दिहाड़ी घर लौटना पड़ रहा है। मजदूरी कर जो पैसा कमाया था वो खत्म हो चुका है। अब बासी रोटी खाकर परिवार गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन


शहर में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले अच्छेलाल को नोट बंदी क्रियान्वयन की अव्यवस्था ने बेरोजगार कर दिया है। अच्छेलाल ने दबे स्वर में बताया कि बुधवार को जहां काम मिला, उसने भी 500 रुपये का नोट दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह किलोमीटर पैदल चलकर वापस आया हूं। उसके बाद भी बासी रोटी खानी पड़ी। मूलरूप से आगरा के पास सुरैरा के रहने वाले अच्छेलाल कहते हैं, प्रतिदिन मजदूरी की एवज में मिलने वाले कुछ रुपये की चाहत के लिए काम ढूंढता हूं।

पर कुछ काम नहीं मिल रहा है। खुद का पेट ना सही, परिवार का पेट पालना जरूरी है। रोज सुबह घर से उम्मीद के साथ निकलता हूं लेकिन शाम को खाली हाथ घर लौटता हूं तो परिवार की निराशा देखी नहीं जाती।


कहते हैं कि पीएम मोदी को चाय वाला कहकर तंज कसा जाता है, लेकिन नोटबंदी का फैसला मेरे जैसे दिहाड़ी मजदूर पर कितना भारी पड़ेगा, क्या मोदी जी ने यह नहीं सोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed