फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People met Rajnath Singh and demanded to shift the ordnance depot  in Gurugram

Gurugram: आयुध डिपो से खतरे में पड़ी लाखों लोगों की जिंदगी, रक्षा मंत्री से मिलकर डिपो शिफ्ट करने की मांग

Sun, 07 Apr 2024 08:48 PM IST
श्याम जी. डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Apr 2024 08:48 PM IST
सार

गुरुग्राम के आयुध डिपो के आसपास के लोगों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करआयुध डिपो को शिफ्ट करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आयुध डिपो के कारण उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
People met Rajnath Singh and demanded to shift the ordnance depot  in Gurugram
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर आयुध डिपो पर अपनी बात रखते हुए स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार लगातार स्वदेश में आयुध निर्माण को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य देश को रक्षा उत्पादों के निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हथियारों के निर्यात बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाना भी है। इससे रोजगार निर्माण के अलावा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। केंद्र के इन प्रयासों के बीच गुरुग्राम के आयुध डिपो के आसपास के लोगों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मांग की है कि आयुध डिपो को वर्तमान स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आयुध डिपो के कारण उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव होने के कारण यह गुरुग्राम में बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभर रहा है। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, गुरुग्राम आयुध डिपो और शीतला कॉलोनी के आसपास सरकारी जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण कर दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन समय-समय पर इस अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई करता रहता है। पिछले मार्च के महीने में भी स्थानीय प्रशासन ने ऐसे कई अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर दिया था। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। लेकिन प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने की अपील 
आयुध डिपो के आसपास के लोगों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर आयुध डिपो को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल के नेता मुकेश शर्मा पहलवान ने कहा कि आयुध डिपो के आसपास लगभग 900 मीटर की दूरी तक लोगों से आवास खाली कराए जा रहे हैं। उनके अनुसार इस 900 मीटर की एरिया में पुराना शीतला माता मंदिर, शीतला कालोनी, अशोक नगर, संजय ग्राम, राजीव नगर, सपरौली गांव, चौमा गांव सहित कई कॉलोनी और बाजार आते हैं। इनमें कई एरिया को पॉश कॉलोनी के तौर पर भी देखा जाता है। इससे लाखों लोगों के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। दशकों पहले यहां बसे लोग अब रोजगार, बच्चों की शिक्षा और रहने के लिए यहां पर निर्भर हैं। लेकिन प्रशासन ने उनसे अपने कब्जे को छोड़कर अन्यत्र चले जाने के लिए कहा है, लेकिन इससे लाखों लोगों की जिंदगी मुश्किल में पड़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी केंद्र सरकार से अपील है कि लाखों लोगों का घर उजाड़ने की बजाय आयुध डिपो को किसी ऐसे स्थान पर शिफ्ट किया जाए, जिससे इनकी जिंदगी पर असर न पड़े और साथ ही आयुध निर्माण जैसी आवश्यक गतिविधि पर भी कोई आंच न आए। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर कोई ऐसा निर्णय करने की अपील की है, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बेघर न होना पड़े।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed