फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People live on the roadside as overflowing water from the Yamuna river

मुसीबत बना यमुना का पानी: सड़क किनारे रहने पर मजबूर हुए लोग, इस तरह बसर हो रही जिंदगी

Thu, 18 Aug 2022 07:44 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 07:44 AM IST
सार

यमुना का पानी लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया है। निचले क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्तिथि पर नजर बनाए हुए है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
People live on the roadside as overflowing water from the Yamuna river
अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र के आसपास डेरा डाले लोग - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी के निचले इलाकों में पानी भरने से लोग सड़क किनारे रहने के लिए मजबूर हैं। अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र के आसपास लोग डेरा डाले हुए हैं। इससे प्रभावित एक निवासी ने बताया कि जहां हम रह रहे थे वहां पानी चार फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। हमें किसी ने नहीं बताया कि जल स्तर बढ़ रहा है। मैं एक नर्सरी में काम करता हूं, जहां भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नदी शुक्रवार शाम करीब चार बजे 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिसके बाद अधिकारियों को निचले इलाकों से करीब 7,000 लोगों को निकालना पड़ा। जब यमुना चेतावनी के स्तर को पार कर जाती है तो बाढ़ की चेतावनी घोषित कर दी जाती है, और बाढ़ के मैदानों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकाला जाता है।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने की अपील

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, सभी से मेरी अपील कि नदी के किनारों की तरफ जाने से बचें। यमुना के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए हमने पर्याप्त बंदोबस्त कर रखे हैं। सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। हम स्तिथि पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed