फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people got relief in commuting by metro auto drivers collected arbitrary fare from passengers

G20 Summit: मेट्रो ने मंजिल तक पहुंचाया तो ऑटो चालकों ने काटी चांदी; सवारियों से वसूला मनमाना किराया

Fri, 08 Sep 2023 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 06:54 PM IST
सार

G20: सरोजनी नगर मार्केट से करोल बाग जाने के लिए जहां 100 से 120 रुपये किराया लगता है, वहां ऑटो चालक 200 से 300 रुपये किराया मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
people got relief in commuting by metro auto drivers collected arbitrary fare from passengers
ऑटो चालक वसूल रहे सवारियों से अधिक किराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर लगाए गए प्रतिबंध से नई दिल्ली इलाके में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो सहारा बनी है। लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए मेट्रो से अधिक सफर कर रहे हैं। जिससे मेट्रो यात्रियों को सहूलियत दे रही है। हालांकि, नई दिल्ली इलाके में मेट्रो से आने-जाने वाले लोगों से सुरक्षाकर्मी उनकी पहचान पत्र की जांच कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर लोगों की मजबूरी को देख ऑटो चालक यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। यही नहीं चालक मुंह मांगा किराया मांग रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सरोजनी नगर मार्केट से करोल बाग जाने के लिए जहां 100 से 120 रुपये किराया लगता है, वहां ऑटो चालक 200 से 300 रुपये किराया मांग रहे हैं। लाजपत नगर से जनपथ की ओर जा रहे यात्री राहुल ने बताया कि उन्हें जरूरी कार्य के चलते उनके भाई के घर जाना है, लेकिन बस रूट बंद है और करोल बाग जाने के लिए ऑटो चालक 300 रुपये मांग रहे हैं। वह कहते हैं कि ऑटो चालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं, जोकि नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो बनी सहूलियत
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों से निवेदन किया है कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर जाने के लिए मैजेंटा लाइन का इस्तेमाल कर टर्मिनल एक आईजीआई एयरपोर्ट के लिए उतर सकते हैं। वहीं, एयरपोर्ट लाइन के लिए दिल्ली एयरोसिटी स्टेशन से फीडर बस की सेवा 8-10 सितंबर तक उपलब्ध नहीं रहेगी। सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में सार्वजनिक अवकाश है। यहां तक ही स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं। इस दौरान कम ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिससे वही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं जिन्हें कोई जरूरी कार्य है। ऐसे में लोग दिल्ली मेट्रो का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन

हालांकि, अवकाश होने के चलते मेट्रो में भी यात्रियों की कम ही संख्या देखने को मिली। बता दें, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद है। वहीं, सबसे अधिक परेशानी नई दिल्ली इलाके में रहने वाले लोगों को हुई उन्हें मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए भी कोई साधन नहीं मिला। इससे उन्हें मेट्रो स्टेशन तक का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। गोल मार्केट से आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन की ओर पैदल जा रहे प्रदीप ने बताया कि उन्हें आवश्यक कारणों की वजह से हरियाणा जाना पड़ रहा है। ई-रिक्शा व कैब-ऑटो की सेवा नहीं मिलने से वह पैदल ही मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे हैं।

बस रूट हुए बंद
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा नई दिल्ली इलाके में पूरी तरह से बाधित है। ऐसे में अन्य जगहों में तो बसें चल रही हैं, लेकिन नई दिल्ली में बस सेवा नहीं मिल रही है। ऐसे में दक्षिण, पूर्वी व पश्चिमी दिल्ली से नई दिल्ली इलाके में आने वाले लोगों को बस सेवा नहीं मिली। पश्चिमी दिल्ली से शिवाजी स्टेडियम की ओर आने वाली बसों को झंडेवाला बस स्टैंड पर ही रोक दिया गया। 

पंजाबी बाग से पूर्वी दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को भी झंडेवाला बसे स्टैंड पर रोक दिया। पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली इलाके में आने वाली बसों को अक्षरधाम मंदिर से पहले ही रोक दिया गया। वहीं, अंबेडकर नगर से इंद्रपुरी की ओर जाने वाले बसों को कोटला मुबारकपुर में रोक दिया गया। हालांकि, कुछ बस रूट को बाहरी रिंग रोड से चलाया गया। वहीं, अन्य जगहों पर डीटीसी ने अपने बसों के फेरे बढ़ाएं हैं, जिससे यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed