फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People got relief from heat due to rain in Delhi-NCR

Rain in Delhi-NCR: दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग, शाम को आसमान से बरसीं राहत की बूंदें

Fri, 26 Apr 2024 08:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Apr 2024 08:33 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदल गया। पहले धूलभरी आंधी चली फिर हुई बारिश से लोगों को दिन भर की तपश से राहत का अहसास हुआ।

विज्ञापन
People got relief from heat due to rain in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदल गया। पहले धूलभरी आंधी चली फिर हुई बारिश से लोगों को दिन भर की तपश से राहत का अहसास हुआ। ऑफिस व कंपनियों से छुट्टी के समय हुई बारिश के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम का सामना भी लोगों को करना पड़ा।  

विज्ञापन

दिन में तापमान रहा 40 के पार
आसमान से बरसती आग व गर्म हवाओं के थपेड़ों ने शुक्रवार को भी लोगों को बेहाल किया। दिनभर गर्म हवाओं की चुभन से लोग परेशान दिखे। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। भीषण गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ऐसे में बाजारों में चहल-पहल भी कम रही। वहीं, शाम आते-आते मौसम ने करवट लेनी शुरू किया। तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। ऐसे में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी बारिश के आसार
दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई हैं। इस दौरान तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलनी की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन

मुंगेशपुर में 40 के पार पारा पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूसा व पीतमपुरा में 42.0, नजफगढ़ में 41.9, रीज में 41.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed