फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People go out instead of home quarantine case on 40 in delhi

कोरोनाः लॉकडाउन में होम क्वारंटीन के बजाय कुछ लोगों ने की खरीदारी, 40 पर केस

Sun, 05 Apr 2020 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
People go out instead of home quarantine case on 40 in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विदेश से आने के बाद क्वारंटीन में रखे गए लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। मना करने के बावजूद घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस बात का खुलासा क्वारंटीन में रखे गए लोगों के मोबाइल फोन के सर्विलांस से हुआ है। कई लोग घरों से तीन-चार दिन तक बाहर रहे हैं। भारत सरकार के निर्देशों की अवहेलना करने पर पुलिस ने 40 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विदेश से आने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था और उनके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी थी। निगरानी रखने के लिए पुलिस ने इनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए, ताकि इनके घर से निकलने की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद पुलिस ने इन लोगों का कॉल रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि होम क्वारंटीन में रहने वाले ज्यादातर लोग नियमों की अनदेखी कर घर से बाहर निकल रहे हैं और बाजार जाकर खरीदारी करते हैं। पुलिस पूछताछ में पहले तो ये लोग बाहर निकलने से इनकार करते रहे, लेकिन जब मोबाइल की लोकेशन बताई गई तो उन्हें गलती माननी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी इलाके में रहने वाले निखिल ने एक दिन पूजा का सामान खरीदा और दूसरे दिन सब्जी खरीदने की बात मानी। पटेल नगर निवासी बलदेव कृष्ण, जितेंद्र आहुजा और केशर राजू, सराय रोहिल्ला निवासी कशिश सापरा घर से बाहर निकलने की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed