{"_id":"5f6b5273f510e63899012262","slug":"people-from-different-sections-of-society-paid-tribute-to-swami-agnivesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वामी अग्निवेश को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वामी अग्निवेश को दी श्रद्धांजलि
Wed, 23 Sep 2020 07:19 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 23 Sep 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा
- फोटो : Amar Ujala
रूढ़िवादिता के विरूद्ध हमेशा अपनी आवाज बुलंद करने वाले स्वामी अग्निवेश के जाने पर समाज का प्रबुद्ध वर्ग चिंतित और शोकाकुल है। उनके देहावसान पर लगातार श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और लोग उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन के एक कार्यक्रम में स्वामी अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें विभिन्न समाज के लोगों ने स्वामी अग्निवेश की जीवन यात्रा और उनके किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन
वर्ल्ड पीस अर्गानाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी मौलाना मोहम्मद एजाज उर रहमान शाहीन कासमी ने उन्हें समाज सुधार को समर्पित योद्धा बताया और कहा कि आज समाज में समरसता स्थापित करने के लिए देश को हर गली, हर मुहल्ले में एक अग्निवेश की जरूरत है। यह सभा तस्मिया हाल में आयोजित की गई। इसमें बहाई लोटस टेंपल से एके मर्चेंट, इंस्टिट्यूट आफ पीस एंड हार्मनी से एमडी थॉमस, जमात ए इस्लामी हिंद के सेक्रेटरी इंतजार नईम साहब, स्वामी अग्निवेश के सेक्रेटरी जावेद साहब, बंधुआ मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी निर्मल और लोग शामिल हुए।
विज्ञापन