फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People faced problems due to AIIMS server being down

एम्स का सर्वर डाउन, भटकते रहे मरीज: पर्ची बनाने, रिपोर्ट हासिल करने के लिए होना पड़ा परेशान

Fri, 13 Oct 2023 09:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Oct 2023 09:23 AM IST
सार

एम्स में इलाज करवाने आए मरीजों को बृहस्पतिवार को परेशानी झेलनी पड़ी। सर्वर डाउन होने के कारण सुबह से ही पर्ची बनाने, रिपोर्ट जरनेट करने, आउटपेशेंट इन-पेशेंट, लैब समेत अस्पताल की सभी सेवाएं मैनुअल मोड पर चलाईं गईं।

विज्ञापन
People faced problems due to AIIMS server being down
एम्स, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स में इलाज करवाने आए मरीजों को बृहस्पतिवार को परेशानी झेलनी पड़ी। सर्वर डाउन होने के कारण सुबह से ही पर्ची बनाने, रिपोर्ट जरनेट करने, आउटपेशेंट इन-पेशेंट, लैब समेत अस्पताल की सभी सेवाएं मैनुअल मोड पर चलाईं गईं। ऐसा होने से सामान्य काम के लिए भी मरीजों को घंटों परेशान होना पड़ा। वहीं, डॉक्टरों को भी मरीज की रिपोर्ट देखने में दिक्कत आई। मरीजों ने बताया कि सुबह पर्ची बनाने की लाइन में दो बार काम रोक दिया गया। कहा गया कि सर्वर शुरू होने के बाद फिर से पर्ची बनाई जाएगी। बाद में मैनुअल ही काम किया गया।

विज्ञापन


वहीं, इस बारे में एम्स की मीडिया प्रमुख डॉ. रीमा दादा ने कहा कि एम्स का सर्वर और ई-अस्पताल को मरम्मत के लिए बंद किया गया है। वहीं, एम्स सूत्रों ने बताया कि एम्स का सर्वर बुधवार देर रात से ही काम नहीं कर रहा। बृहस्पतिवार सुबह इसे फिर से शुरू करने का प्रयास किया गया लेकिन शुरू नहीं हो पाया। देर रात तक सर्वर को ठीक करने का काम चलता रहा। उनका कहना है कि सर्वर ठीक होने के बाद एम्स का कामकाज फिर से सामान्य हो सकेगा। बता दें कि एम्स की ओपीडी में रोजाना करीब 10 हजार मरीज इलाज करवाने आते हैं।

विज्ञापन

नहीं मिली रिपोर्ट
राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में उपचार करवाने आए महेश ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद पुरानी बिल्डिंग से रिपोर्ट लाने को कहा था, जब मौके पर पहुंचे तो रिपोर्ट नहीं मिली। लैब वालों ने कहा कि जब सर्वर ठीक होगा उसके बाद रिपोर्ट मिल पाएगी।

पर्ची बनाने के लिए हुए परेशान
बदायूं से आए कुमार सुरेश ने बताया कि उन्हें अपनी बच्ची को न्यूरो विभाग में दिखाना था, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण पर्ची बनाने में काफी दिक्कत हुई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद मैनुअल पर्ची दी गई।

साइबर अटैक की चर्चा
एम्स में सर्वर डाउन होने के बाद अफरा तफरी का माहौल था। कुछ मरीजों ने कहा कि एम्स पर साइबर अटैक हो गया है। यहीं कारण है कि एक भी सुविधा काम नहीं कर रही है। लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं इस बारे में एम्स प्रशासन ने कहा कि साइबर अटैक नहीं हुआ है। यह सामान्य परेशानी है। बता दें कि एम्स में साइबर अटैक होने के बाद कई दिनों तक मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

आज भी नहीं हुई जांच
एम्स में जांच करवाने आई भावना ने बताया कि एम्स का सर्वर सोमवार से काम नहीं कर रहा है। सोमवार जब जांच करवाने आए थे उस समय भी यहीं कहा गया था कि सर्वर काम नहीं कर रहा है और आज फिर यहीं बात कही जा रही है। उनका है कि एम्स जैसे संस्थान में पिछले चार दिनों से एक सर्वर ठीक नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed