{"_id":"5e453db78ebc3ee5e44fc186","slug":"people-can-now-book-noida-greater-noida-metro-coaches-for-birthday-parties-and-pre-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेट्रो में मनाएं जन्मदिन और कराएं प्री-वेडिंग सूट, बस खर्च करने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेट्रो में मनाएं जन्मदिन और कराएं प्री-वेडिंग सूट, बस खर्च करने होंगे इतने रुपये
Fri, 14 Feb 2020 10:44 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) लोगों को खास सुविधा देने जा रही है। अगर आप भी जन्मदिन और प्री-वेडिंग सूट को मेट्रो में मनाने की सोच रहे हैं तो अब मेट्रो के एक कोच को बुक करा सकते हैं। इसके लिए आप से हर घंटे के हिसाब से पैसा वसूला जाएगा।
विज्ञापन
इतनी लगेगी राशि
पीटीआई के मुताबिक बुकिंग कंफर्म होने के बाद हर घंटे पांच से 10 हजार रुपये तक की रकम जमा करानी होगी। इसके अलावा बुकिंग कराने वाले को सिक्योरिटी राशि के तौर पर 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी जमा करानी होगी। यह राशि बाद में वापस हो जाएगी।
विज्ञापन
यह होंगे आपके पास विकल्प
आपके पास जन्मदिन या प्री-वेडिंग सूट करने के लिए विकल्प भी मौजूद होंगे। आप मेट्रो की रोजाना टाइमिंग या रात के 11 बजे से दो बजे तक पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह होगी सुविधा
जन्मदिन आयोजन के लिए एनएमआरसी एक गोल टेबल, एक डस्टबीन और एक हाउसकीपिंग स्टाफ मुहैया कराएगा। साथ ही जन्मदिन के दौरान बच्चों और वयस्कों को लेकर 50 लोग मेट्रो के एक डिब्बे में रह सकते हैं।
राउंड ट्रिप का ले सकते हैं आनंद
बता दें कि आप नोएडा सेक्टर- 51 मेट्रो स्टेशन से डिपो स्टेशन तक राउंड ट्रिप, सजावट के साथ रेगुलर रनिंग मेट्रो कोच 10 हजार रुपये हर घंटे प्रति कोच फीस लगेगी। वहीं, नोएडा सेक्टर-51 और डिपो मेट्रो स्टेशन पर खड़ी सजावट की हुई मेट्रो कोच-सात हजार रुपये प्रति प्रति घंटा प्रति कोच फीस तय की गई हैं।
शायद यह पहली बार है जब देश में किसी मेट्रो में यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस सुविधा का लाभ उठाकर लोग मेट्रो में जन्मदिन और प्री-वेडिंग या किसी अन्य तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।