{"_id":"651fcd9d8a3bad400006507d","slug":"people-beat-auto-driver-badly-on-road-in-surajpur-greater-noida-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: ग्रेटर नोएडा में ऑटो चालक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, रहम की भीख मांगता रहा पीड़ित, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: ग्रेटर नोएडा में ऑटो चालक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, रहम की भीख मांगता रहा पीड़ित, केस दर्ज
Fri, 06 Oct 2023 02:34 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:34 PM IST
सार
वायरल हो रहे वीडियो में कई लोग बुरी तरह से ऑटो चालक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। ऑटो चालक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपी फिर नहीं रुके।
विज्ञापन
चालक को पीटते लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में लोगों ने ऑटो चालक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल हो रहे वीडियो में कई लोग बुरी तरह से ऑटो चालक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। ऑटो चालक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपी फिर नहीं रुके। मामले को लेकर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने कहा कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट के वायरल वीडियो तीन अक्तूबर का है। जिसमें पांच तारीख को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना सूरजपुर पर तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर कड़ी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीम टीम लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन