फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People are spitting gutkha in the streets even after the ban in delhi

पाबंदी के बाद भी सड़कों पर गुटखा थूक रहे लोग, पुलिस पान मसाला बेचने वालों का काट रही चालान

Tue, 21 Jul 2020 01:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jul 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
People are spitting gutkha in the streets even after the ban in delhi
गुटखा खाकर थूकने वालों का पुलिस काट रही चालान - फोटो : amar ujala

गुटखा व पान मसाला बनाने और बिक्री पर लागू प्रतिबंध को दिल्ली सरकार ने एक और साल के लिए विस्तार दे दिया है। इस प्रतिबंध के बाद भी कुछ दुकानदार चोरी छिपे गुटखा और पान मसाला बेच रहे हैं, इसलिए पुलिस अब चोरी से पान मसाला बेचने व उसे खाकर सड़क पर थूकने वालों को पकड़कर चालान काट रही है। 

विज्ञापन


थूकते हुए पकड़े जाने पर पांच सौ रुपये का चालान काटा जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को भी ऐसी हरकत करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने पान मसाला व गुटखा बनाने और बेचने पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के बाद भी कुछ ऐसे दुकानदार हैं, जो ग्राहकों को पान मसाला और गुटखा बेच रहे हैं। ऐसे में द्वारका जिले में पुलिस लगातार अभियान चलाकर तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। साथ ही पान मसाला खाकर थूकने वालों का भी चालान काट रही है। यह अभियान दिल्ली पुलिस अन्य जिलों में भी लगातार चला रही है। रविवार को पुलिस ने पूरी दिल्ली में अभियान के तहत सड़क पर थूकने वाले 359 लोगों का चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed