फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People are not getting enough sleep due to heat in Delhi

प्रचंड गर्मी के लिए तैयार नहीं दिल्ली: गर्म भट्टी बन रहे घर, लोगों की नींद नहीं हो रही पूरी; चिड़चिड़ापन हावी

Thu, 20 Jun 2024 08:04 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 20 Jun 2024 08:04 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में बीते 40 दिन से पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। दिन तो दिन, रात को भी दिन के जितनी ही गर्मी पड़ रही है। अमूमन रात को जब मौसम ठंडा होता है, लेकिन इस समय रात 3 बजे से सुबह 7 बजे के बीच 33 डिग्री तक तापमान रह रहा है। हालांकि, बुधवार रात को आई आंधी से अब मौसम में कुछ बदलाव आया है। आज ठंडी हवा चल रही है, हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
People are not getting enough sleep due to heat in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

रात में दिन जैसी गर्मी, बिजली कटौती और ज्यादातर लोगों के पास एसी, कूलर नहीं होने से रात को लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही। लाखों में गरीब तबके की आबादी, जो हर दिन कमाती है और परिवार का गुजारा इसी से होता है, इनके लिए प्रचंड गर्मी झेलना मुश्किल है। यह लोग कूलर और एसी खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में नींद नहीं पूरी होने से इन कामकाजी लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए ज्यादातर लोगों पर चिड़चिड़ापन हावी हो रहा है।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में बीते 40 दिन से पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। दिन तो दिन, रात को भी दिन के जितनी ही गर्मी पड़ रही है। अमूमन रात को जब मौसम ठंडा होता है, लेकिन इस समय रात 3 बजे से सुबह 7 बजे के बीच 33 डिग्री तक तापमान रह रहा है। घनी आबादी वाले अधिकतर क्षेत्रों में 25-50 वर्ग गज के घर गर्म भट्ठी बने हुए हैं, जहां लोग देर रात जाग रहे हैं।

विज्ञापन

नींद पूरी नहीं होने से भारी रहता है सिर
पूर्वी दिल्ली में गणेश नगर के वैभव ने बताया कि रात को पंखे की गर्म हवा से नींद नहीं आती। बिस्तर की बजाय फर्श पर सोने की कोशिश करते हैं, लेकिन फर्श भी गर्म होता है। घर में कूलर तो है, लेकिन ये भी ठंडी हवा नहीं देता। नींद नहीं पूरी होने से सिर भारी रहता है। यमुना विहार के सुजीत ने बताया कि मंगलवार को कॉलोनी में पूरी रात बिजली गुल थी। छत और सड़क पर रात बिताई। अगली सुबह काम पर जाना था, लेकिन रात को नींद नहीं पूरी हुई तो कुछ अच्छा नहीं लगा।

पानी की टंकियां गीजर बन गईं
इन दिनों छत पर रखीं पानी की टंकियां गीजर बन गई हैं। चौबीस घंटे इसमें से उबला पानी आता है। घर के भीतर रखा पानी भी गर्म हो जाता है। गोल मार्केट में काम करने वाली सरिता ने बताया कि सुबह शाम पानी नहीं आ रहा। टैंकर से पानी आता है, तो बच्चे मशक्कत से पानी भर के रखते हैं।

गर्म भट्ठी बने रैन बसेरे
नई दिल्ली। भीषण गर्मी में टिन शेड से बनाए गए रैन बसेरे गर्म भट्ठी बने हुए हैं, ऐसे में इनमें कोई कैसे रह सकता है, लेकिन जिनके सिर पर छत न हो, ऐसे मजबूर लोग कहीं भी रह सकते हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को निगम बोध घाट के पास बने रैन बसेरे में देखने को मिला, जहां चार लोग गर्म हवा फेंक रहे पंखे के नीचे बैठे मिले। 

बातचीत के दौरान इन्होंने बताया कि यहां 19 लोगों के रहने की जगह है, लेकिन भीतर अत्यधिक गर्मी होने के कारण बाकी लोग दोपहर में यहां से चले जाते हैं। रैन बसेरे में लगे दो पंखे खराब पड़े हैं। जो पंखे चलते हैं, उनसे गर्म हवा आती है, जबकि टीन की छत के नीचे गर्मी को सोखने वाली शीट भी पसीना नहीं रोक पाती है। रैन बसेरे के केयर टेकर सनी ने बताया कि लोगों को ठंडा पानी पीने के लिए यहां वाटर डिस्पेंसर लगा है। मनोरंजन व समाचार देखने के लिए एलईडी टीवी लगा है। जरूरतमंदों के लिए दवाएं भी हैं लेकिन गर्मी में ये इंतजाम पर्याप्त नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed