फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People are afraid to go into Silver Jubilee Park of Gurugram

पार्क का नाम सिल्वर जुबली, लेकिन दिन में भी अंदर जाने से डरते हैं लोग

Sun, 21 Jun 2020 05:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jun 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
People are afraid to go into Silver Jubilee Park of Gurugram
सिल्वर जुबली पार्क - फोटो : amar ujala

गुरुग्राम में हाईवे किनारे बने सिल्वर जुबली पार्क की हालात ऐसी है कि पार्क में दिन के समय में जाने पर भी लोगों को डर लगता है। आरोप है कि निगम अधिकारियों की लापरवाही से पार्क की हालात काफी खस्ता है। पार्क में रखरखाव के नाम पर कुछ भी नहीं है। रात के समय में यह पूरा शराबियों का अड्डा बन जाता है। पार्क में दो बार बड़ी घटनाएं भी हो चुकी है, इसके बाद स्थानीय निवासी दिन में भी पार्क में जाने से कतराते हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-31 और हाईवे किनारे बने सिल्वर जुबली पार्क शहर के बड़े पार्कों में शामिल है, लेकिन पार्क का रखरखाव नहीं होने के कारण लोग सुबह की सैर भी नहीं कर पा रहे हैं। वार्ड-19 के पार्षद अश्वनी शर्मा ने बताया कि पार्क के  रखरखाव को लेकर नगर निगम को कई बार लिखित में पत्र भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


पार्क की चारदिवारी चारों तरफ से टूटी हुई है। हाईवे की तरफ से टूटने के कारण यहां पार्क के अंदर टैक्सी व  कैब भी खड़ी होने लगी। गत वर्ष यहां एक बच्ची नाले में गिर गई थी, दो दिन पहले पार्क में एक व्यक्ति शव मिला है। इन घटनाओं के कारण अब स्थानीय निवासी दिन में भी पार्क में नहीं जा पा रहे हैं। पार्क में स्ट्रीट लाइट नहीं है, बैठने को बैंच नहीं है। पेड़-पौधों की कटिंग भी नही हो रखी है, पार्क में झाड़ियां होने के कारण गलत कार्य यहां होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पार्क पहले एचएसवीपी के पास था, लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से  निगम के पास नहीं आया है। निगम में आने के बाद पार्क के कार्य करवाए जाएंगे।
- देविंद्र भड़ाना,  कार्यकारी अभियंता, बागवानी, नगर निगम, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed