फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Peon started dirty acts with woman

चपरासी ही करने लगा महिला के साथ गंदी हरकत

Mon, 04 May 2015 01:58 AM IST
Updated Mon, 04 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Peon started dirty acts with woman

आनंद विहार में पूर्वी दिल्ली निगम के स्कूल में एक चपरासी ने बच्चे को स्कूल छोड़ने आई महिला से छेड़छाड़ कर दी। स्कूल के ही एक अध्यापक ने पुलिस से उसकी शिकायत कर दी थी।

विज्ञापन


इस पर चपरासी ने अपने साथियों को स्कूल में बुला लिया और टीचर राजीव पंवार (41) को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।

घायल को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छेड़छाड़, सरकारी काम में बाधा, जान से मारने की धमकी और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विनोद ने शुरू कर दी उसके साथ गंदी हरकत

Peon started dirty acts with woman

पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-12 न्यू उस्मानपुर निवासी राजीव कड़कड़डूमा स्थित निगम के सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। शुक्रवार दोपहर को एक महिला बच्चे को स्कूल छोड़ने आई थी।


आरोप है कि स्कूल के चपरासी विनोद ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी।

राजीव ने  मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्कूल पहुंच गई और महिला की शिकायत पर विनोद के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।

घटना के वक्त स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे

Peon started dirty acts with woman

राजीव ने स्कूल के ही कई शिक्षकों पर विनोद का पक्ष लेने का आरोप लगाया। वहीं, इससे नाराज होकर विनोद दोपहर को कुछ साथियों के साथ स्कूल पहुंचा और राजीव पर हमला कर दिया।


पुलिस के मुताबिक घटना के समय स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजीव की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विनोद की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed