फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pc chako writes sheila dikshit says 3 working president work independently decision inform you

चरम पर पहुंची दिल्ली कांग्रेस में गुटबाजी, पीसी चाको ने शीला को खत लिख कही ये बात

Wed, 17 Jul 2019 03:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 17 Jul 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
pc chako writes sheila dikshit says 3 working president work independently decision inform you
पीसी चाको, शीला दीक्षित - फोटो : ani

दिल्ली कांग्रेस में इन दिनों ब्लाक कमेटी को भंग करने से गुटबाजी चरम पर है। इन सबसे शीला दीक्षित गुट अब अलग-थलग दिखाई पड़ने लगा है। इसी बीच पीसी चाको की एक ऐसी चिट्ठी सामने आई है जो शीला दीक्षित को पूरी तरह साइडलाइन करने की कोशिश कही जा सकती है।

विज्ञापन


दरअसल पीसी चाको ने शीला दीक्षित को चिट्ठी लिख कहा है कि, चूंकि आप बीमार हैं इसलिए आपकी अनुपस्थिति में प्रदेश के तीनों कार्यकारी अध्यक्ष स्वतंत्र रूप से कार्य करेंगे और जो भी फैसले लिए जाएंगे उसकी रिपोर्ट आपको दी जाती रहेगी।
विज्ञापन


पीसी चाको ने चिट्ठी में नाराजगी जताते हुए ये भी लिखा कि आपको फोन किया लेकिन आपने नहीं उठाया। आपको चिट्ठी लिखी लेकिन जवाब नहीं दिया। प्रतिनिधि भी गैरजिम्मेदार बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चिट्ठी की भाषा से ही कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को समझा जा सकता है। गौरतलब है कि एक तरफ जहां शीला गुट नए ब्लॉक अध्यक्ष चुनने की कवायद में जुटा है वहीं, अन्य सभी गुट खिलाफत में लगे हैं। भंग किए गए 280 ब्लॉक कमेटी के नेताओं में भी भारी नाराजगी है। 

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस का संगठन कमजोर होता नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में जिस तरह पार्टी का पुराना वोट बैंक वापस आया था, अब आपसी लड़ाई में खिसकने के ज्यादा आसार रणनीतिकारों को लग रहे हैं। 

शीला कैंप से पूर्व सांसद ही नहीं, पूर्व विधायकों का भी एक बड़ा वर्ग नाराज है। कार्यकारी अध्यक्ष भी खफा हैं। ऐसे में पार्टी में बिखराव दिख रहा है। दरअसल, शीला कैंप में ज्यादातर उनके पूर्व कैबिनेट के मंत्री हैं, जिससे पार्टी के अन्य दिग्गज नेताओं में नाराजगी है। आलाकमान भी फिलहाल प्रदेश की राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शीला दीक्षित को पत्र लिखकर ब्लॉक कमेटी के नए सिरे से गठन करने पर नाराजगी जाहिर की थी। कार्यकारी अध्यक्षों ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर नाराजगी जताई। 

दिल्ली में जिला और ब्लॉक पर्यवेक्षकों की लिस्ट आने के बाद दिल्ली कांग्रेस में गुटबाजी तेज हुई है। कार्यकारी अध्यक्षों से इस बारे में राय नहीं ली गई। आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी गई। 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चुनाव को देखते हुए संगठन में फेरबदल नुकसानदायक होगा। सभी कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की आवश्यकता है। उधर, प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पर्यवेक्षक बनाना जरूरी था, ताकि ये पर्यवेक्षक जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं से विचार-विमर्श करके जिला व ब्लॉक अध्यक्ष बना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed