{"_id":"5be09c62bdec22693257be2d","slug":"pay-rs-10-lakh-or-face-rape-charges-woman-arrested-for-threatening-man-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार, 10 लाख मांग रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में महिला गिरफ्तार, 10 लाख मांग रही थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ नोएडा
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
blackmailing
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक महिला को कथित रूप से ब्लैकमेलिंग करने और एक आदमी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक वह उस आदमी से 10 लाख रुपए की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावाली गांव की है। महिला को रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी और शिकायतकर्ता दोस्त बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार महिला ने उस आदमी से अलग-अलग वजह बताकर कई बार पैसों की मांग की थी।
विज्ञापन
11 अक्तूबर को वह शख्स पुलिस के पास पहुंचा और उसने दावा किया कि महिला ने उससे 10 लाख रुपए की मांग की है और ऐसा न करने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करके जांच की गई और दोनों के बीच हुए फोन मैसेज भी देखे गए हैं। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 388 के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला को अदालत में भी पेश किया गया।