{"_id":"1599ad21ddd1e8afc25ff5b4d620baa9","slug":"patiyala-house-court-has-given-10-days-to-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद के बाहर हमले की रिपोर्ट 10 दिन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद के बाहर हमले की रिपोर्ट 10 दिन में
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Apr 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जामा मस्जिद के बाहर हुए हमले मामले में जांच पूरी करने के लिए दस दिन का समय दिया है। मामले में इंडियन मुजाहिदीन का सह संस्थापक यासीन भटकल व उसका साथी असादुल्लाह अख्तर आरोपी हैं।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश ने फैसले में कहा कि पुलिस के आवेदन व अन्य तथ्यों को देखने के बाद वे महसूस करते हैं कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने के लिए समय देना जरूरी है।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्पेशल सेल ने तर्क रखा कि हाल ही में गिरफ्तार जिया-उर-रहमान उर्फ वकास से पूछताछ के बाद कई नए तथ्य सामने आए हैं।
इसके अलावा आतंकियों ने याहू व अन्य मेल इस्तेमाल की थी उनकी रिपोर्ट आनी शेष है। आरोप है कि सितंबर 2010 को आतंकियों ने जामा मस्जिद के बाहर फायरिंग की थी जिसमें कई विदेशी घायल हुए थे।
विज्ञापन