{"_id":"5f371de789ff3c5040068d91","slug":"patients-queue-in-ihabas-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"इहबास की ओपीडी में मरीजों की कतार, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इहबास की ओपीडी में मरीजों की कतार, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था तार-तार
Sat, 15 Aug 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
इहबास की ओपीडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर कम होने से लोगों में डर भी कम होने लगा है। राजधानी के सबसे बड़े मनोरोग अस्पताल इहबास की ओपीडी में बीते एक सप्ताह से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को ओपीडी में 1300 मरीज आए,जो जून-जूलाई महीने के मुकाबले काफी ज्यादा है।संक्रमण की शुरुआत में अस्पताल में मरीजों की संख्या कम हो गई थी। जून -जुलाई महीने तक यह आंकड़ा रोजाना औसतन 700 से 800 रहता था। जो अब 1300 से ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन
ओपीडी की लाइन में नहीं हो रहा था शारीरिक दूरी का पालन
अस्पताल की ओपीडी की लाइन में लगे मरीज शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। हालांकि अस्पताल में मरीजों के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए गोले भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही लोगों के बैठने के लिए उचित दूरी पर ही कुर्सिंया लगाई गई है,लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे थे।
विज्ञापन