फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pataudi Ibrahim Palace again clarinet resound !

इब्राहिम पैलेस में होगी सैफ के बहन की शादी

Fri, 05 Dec 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 05 Dec 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Pataudi Ibrahim Palace again clarinet resound !

पटौदी के इब्राहिम पैलेस में दो वर्ष बाद फिर से शहनाई गूंजने वाली हैं। पटौदी के दसवें नवाब सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बाद सोहा अली और एक्टर कुणाल खेमू की शादी की तैयारी है। इसके लिए इब्राहिम पैलेस को नए सिरे से सजाया-संवारा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जनवरी के अंतिम सप्ताह में दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

विज्ञापन


पटौदी के मरहूम नवाब मंसूर अली खान व उनकी बेगम (पुराने जमाने की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री) शर्मिला टैगोर की बड़ी पुत्री सोहा अली खान की शादी को लेकर इब्राहिम पैलेस को शानदार तरीके से सजाया जा रहा है। नवाब मंसूर अली खान की तमन्ना थी कि उनकी बेटी की शादी का जश्न इब्राहिम पैलेस में मनाया जाए।
विज्ञापन


शादी की तैयारी के लिए शर्मिला टैगोर का महल में निरंतर आना-जाना लगा हुआ है। पिछले सप्ताह भी वह यहां आई थीं। जबकि, कुछ दिन पहले शादी की सालगिरह के मौके पर सैफ और करीना भी कई दिनों तक महल में बिताकर गए हैं। महल के लोगों का कहना है कि शादी मुंबई में होगी पर फंक्शन पटौदी पैलेस में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क की विशेष साज-सज्जा
सोहा की शादी के लिए पटौदी के पार्क को विशेष तौर से सजाया गया है। पैलेस में लिफ्ट भी लगवाई जा रही है। स्वीमिंग पूल भी ठीक कराए गए हैं। यहां से  सोहा अली को खास लगाव है। वह पटौदी के कार्यक्रमों में भी शामिल होती रही हैं।


महल में ही मनता है जश्न
अब तक परंपरा रही है कि शादी कहीं भी हो पर जश्न मनाने नवाब के खानदान के लोग पटौदी ही आते हैं। नवाब मंसूर अली खान का अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ कोलकाता में 27 दिसंबर 1968 को निकाह हुआ था। जबकि, शादी की पार्टी इब्राहिम पैलेस में ही हुई थी। इसी तरह सैफ-करीना की शादी के बाद दोनों जश्न मनाने यहां आए। 18 अक्तूबर 2012 को इब्राहिम पैलेस में दोनों परिवारों व निकटतम मित्र जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed