{"_id":"5a9007e88560a7dff9c5b06a0dad57d5","slug":"passport-released-on-the-fake-addresses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पतों पर जारी हो रहे है पासपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पतों पर जारी हो रहे है पासपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाल, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Apr 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने माना कि पुलिसकर्मियों द्वारा फर्जी वेरिफिकेशन पर ऐसे पते पर पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं जो है ही नहीं। पुलिस ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अदालत उस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहीं है, जिसमें यह तर्क रखा है कि राजधानी में फर्जी पतों पर पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। मुख्य न्यायधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ के समक्ष दायर हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के हुमायूंपुर गांव में पांच लोगों के पासपोर्ट स्थानीय पासपोर्ट ऑफिस ने भेजे थे।
विज्ञापन
लेकिन डाकिए को वह पांचों पते नहीं मिले। जबकि वह पांचों पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के बाद बनाए गए थे। जांच में हैरत कर देने वाले तथ्य आए कि पुलिस वेरिफिकेशन में जिन जमानतियों का नाम, पता व मोबाइल बताया गया था वह भी फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जिस एएसआई ने मामले में वेरिफिकेशन की थी उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर उसे निलंबित कर दिया गया है और जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी वेरिफिकेशन में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय जांच में पता चला है कि उक्त एएसआई मौके पर नहीं गया था।