{"_id":"5e790f418ebc3e76876a200f","slug":"passes-will-be-issued-for-people-engaged-in-essential-tasks-during-section-144-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में धारा 144 के दौरान जरूरी कार्यों में लगे लोगों के लिए जारी होंगे पास, यहां करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में धारा 144 के दौरान जरूरी कार्यों में लगे लोगों के लिए जारी होंगे पास, यहां करें आवेदन
Tue, 24 Mar 2020 01:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:04 AM IST
सार
- एनसीआर में काम करने वालों के लिए यह सुविधा
- धारा 144 को सख्ती से कराया जाएगा पालन
- पुलिस ने लोगों को घरों से न निकलने की दी हिदायत
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने लॉकडाउन में जरूरी व विशेष कार्यों से जुड़े लोगों के लिए कर्फ्यू पास का एलान किया है। इस पास के लिए आवेदन वह लोग ही कर सकते हैं जो जरूरी सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं। उनके लिए पुलिस ने अपने सभी डीसीपी ऑफिस में पास बनवाने की सुविधा दी है। इस पास के बिना अगर कोई भी सड़कों पर घूमता नजर आएगा तो उस पर मुकदमा दर्ज होगा। कर्फ्यू पास बनवाने की सुविधा एनसीआर में काम करने वाले लोगों के लिए ही है। बाकी दूसरे जिलों के लिए लॉकडाउन के तहत प्रतिबंध है।
विज्ञापन
दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि धारा 144 व लॉकडाउन लागू होने के बाद भी आम जनता घरों से निकल रही है। ऐसे में जरूरी वस्तु व कार्य से जुड़े लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैै। इसलिए एनसीआर के जिलों में रोजाना आने-जाने वालों के लिए कर्फ्यू पास की सुविधा दी गई है। यह पास उन लोगों को ही प्रदान किया जाएगा, जो जरूरी कार्य से जुड़े संस्था का परिचय पत्र दिखाएंगे। इसके अलावा दूसरे किसी को भी घरों से बाहर निकलने की मनाही है। इस दौरान अस्पताल, मीडिया और बिजली विभाग से जुड़े लोगों को छूट दी गई थी।
विज्ञापन
इन डीसीपी ऑफिस से मिलेगा कर्फ्यू पास
जिले दिल्ली पुलिस का जिला ऑफिस
गुरुग्राम/मानेसर दक्षिण-पश्चिम डीसीपी ऑफिस, नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत विहार, नई दिल्ली
फरीदाबाद दक्षिण-पूर्वी डीसीपी ऑफिस, सरिता विहार, नई दिल्ली
गाजियाबाद शाहदरा डीसीपी ऑफिस, शालीमार पार्क, भोलानाथ नगर
नोएडा पूर्वी दिल्ली डीसीपी ऑफिस, आईपी एक्सटेेंशन मंडावली फाजलपुर
सोनीपत बाहरी उत्तरी दिल्ली, डीसीपी ऑफिस, थाना समयपुर बादली
बहादुर गढ़ /झज्जर बाहरी दिल्ली डीसीपी ऑफिस, गुरु हरिकृष्ण मार्ग पुष्पांजलि एंक्लेव पीतमपुरा