ट्रेन लेट होने पर अब मुफ्त में मिलेगा खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में जल्द ही मनोरंजन का लुत्फ मिल सकेगा। इतना ही नहीं आप अपने सीट के सामने लगी नौ इंच की एलसीडी स्क्रीन पर इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
अगर आप चाहें तो अपने अगले सफर के लिए टिकट और होटल की बुकिंग भी इससे कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसका डिस्प्ले भी किया गया।
इसका निरीक्षण करने पहुंचे दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक अनुराग सचान ने बताया कि दो-तीन दिनों के भीतर इस कोच को दोनों ट्रेन में लगा दिया जाएगा।
ट्रेन लेट तो मुफ्त में मिलेगा खाना
अगर आपकी ट्रेन लेट होती है तो अब खाने-पीने की टेंशन नहीं झेलनी होगी। ट्रेनों के लेट होने पर आईआरसीटीसी यात्रियों को फ्री में भोजन परोसेगा।
उत्तर रेलवे के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि जिन रेलगाड़ियों में टिकट के साथ भोजन का पैसा भी शामिल है, सिर्फ उन्हीं ट्रेनों में यह सुविधा दी जाएगी।
अगर ट्रेन कोहरे की वजह से दो घंटे भी देरी से आती है, तो समय के मुताबिक नाश्ता, लंच, चाय या डिनर फ्री में दिया जाएगा। इस सुविधा से यात्रियों को सदियों में खासी राहत रहेगी, क्योंकि इस टाइम ट्रेनें 15 से 20 घंटे तक देरी से चलती हैं।