फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers discussing about Lok Sabha elections in buses

LS Polls: बसों में छा रहा चुनावी चर्चा का खुमार, स्थानीय मुद्दों से लेकर देश स्तर की समस्याओं पर हो रही बात

Sat, 18 May 2024 07:43 AM IST
विजय पुंडीर नितिन राजपूत, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 18 May 2024 07:43 AM IST
सार

ग्रामीण इलाके से विभिन्न रूटों के तहत नई दिल्ली इलाके में आने-जाने वाली बसों में पूरा दिन लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा होती देखी जा रही है। इन बसों में दिल्ली के गांवों के साथ-साथ हरियाणा के गांवों के निवासी भी सफर करते है।

विज्ञापन
Passengers discussing about Lok Sabha elections in buses
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में कौन आगे है और कौन पीछे। यह चर्चा आज कल हर जगह चल रही है। इस मामले में राजधानी में चलने वाली बसें भी राजनीति चर्चा से अछूती नहीं है। उनका दृश्य चौपालों जैसा हो चुका है। बसों में बैठी सवारियां अपने लोकसभा क्षेत्र के बारे में ही नहीं, बल्कि दिल्ली व आसपास के राज्यों के साथ देश के राजनीतिक माहौल पर प्रकाश डालती हैं। इस दौरान कुछ लोग एक-दूसरे को वोट देने के संबंध में अपनी राय भी देने का प्रयास कर रहे है। इस तरह आज कल बसें पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगी हुई है।

विज्ञापन


ग्रामीण इलाके से विभिन्न रूटों के तहत नई दिल्ली इलाके में आने-जाने वाली बसों में पूरा दिन लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा होती देखी जा रही है। इन बसों में दिल्ली के गांवों के साथ-साथ हरियाणा के गांवों के निवासी भी सफर करते है। वे सफर करने के दौरान केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार की कई योजनाओं पर प्रकाश डालते हैं। उनमें से कई को अच्छा, तो कुछ को खराब बताते है। यही नहीं, वह अपनी बात को सही करार देने के लिए अपने बयानों के संबंध में तर्क भी देते है।
विज्ञापन


चुनावी मुद्दों में महंगाई का जिक्र हो
बस में यात्रा कर रही एक महिला ने कहा कि चुनावी मुद्दों में महंगाई का भी जिक्र होना चाहिए। दरअसल, मौजूदा समय में घर का खर्चा चलाना आसान नहीं है। इसके बावजूद इस मामले में चुनाव में कोई खास चर्चा नहीं हो रही है। चर्चा के दौरान धीरे-धीरे करीब आधी सवारियां शामिल हो गई। तभी उनके बीच कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर चर्चा आरंभ होनी शुरू हो गई। एक बुजुर्ग ने कहा कि भाई दिल पर हाथ रखकर कहो कि प्रदेश में महिला सुरक्षा पुख्ता है या नहीं। तभी आवाज आई कि ताऊजी यह लोकसभा का चुनाव है, विधानसभा का नहीं। भाई चुनाव कोई सा भी हो। पार्टी तो वही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी चर्चा में छा रहा बेरोजगारी का मुद्दा
रूट नंबर-835 के तहत ढांसा बॉर्डर से तिलक नगर चलने वाली बस में शुक्रवार को पूरे रास्ते के दौरान लोकसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा सुनने को मिली। बस में कई पुरुष यात्री पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में एक बड़ी पार्टी के उम्मीदवार के जीतने का दावा कर रहे थे, वहीं, कुछ ऐसे यात्री उस उम्मीदवार की स्थिति काफी कमजोर दे रहे है। इस दौरान में उन्होंने उस उम्मीदवार की हार व जीत होने के बारे में कई तर्क दिए। उन्होंने अपनेे-अपने इलाके में उस उम्मीदवार के प्रति लोगों के झुकाव व नाराजगी के बारे में बताया। इस दौरान एक यात्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अच्छे काम किए हैं। आर्थिक असमानता मिटाने के लिए भी कार्य किए है। दूसरे यात्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने उनके इलाके में विकास कार्य नहीं किए थे। वहीं, कुछ यात्रियों ने बेरोजगारी से लेकर महंगाई की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed