{"_id":"66c6f99b87bedf88cb00bc6b","slug":"passenger-suffers-heart-attack-at-igi-airport-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री को पड़ा दिल का दौरा, सीआईएसएफ के जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री को पड़ा दिल का दौरा, सीआईएसएफ के जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान
Thu, 22 Aug 2024 02:11 PM IST
आकाश दुबे
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्री का आया दिल का दौरा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक यात्री गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का जवान यात्री के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचा। जवान ने यात्री को तत्काल ही सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। यात्री की अब हालत स्थिर बताई जा रही है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यात्री की पहचान अर्शीद अयूब के रूप में हुई है। अर्शीद मंगलवार (20 अगस्त) की सुबह आईजीआई हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 से श्रीनगर के लिए फ्लाइट लेने जा रहे थे। रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से अचेत होकर गिर पड़े। वहां मौजूद जवान ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। इसके बाद अर्शीद को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH | A quick CPR (Cardiopulmonary resuscitation) to a passenger Arshid Ayoub by the Central Industrial Security Force's quick reaction team played a crucial role in establising his condition. Ayoub, bound for Srinagar flight from Terminal 2 of the IGI Airport on Tuesday… pic.twitter.com/b21wZG78Oa
— ANI (@ANI) August 22, 2024
विज्ञापन