{"_id":"5c84299bbdec22144f41675b","slug":"passenger-run-with-ola-cab-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला चालक को समोसे लाने भेजा, सवारी कैब लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला चालक को समोसे लाने भेजा, सवारी कैब लेकर फरार
Sun, 10 Mar 2019 02:31 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बदमाश ने सेक्टर-59 से ओला कैब बुक की और उससे मसूरी (गाजियाबाद) गया। वहां चालक को समोसा लाने के लिए भेज दिया और कार लेकर फरार हो गया। कैब मालिक ने जीपीएस से कार की लोकेशन पता कर बुलंदशहर पुलिस की मदद से गाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि वह नोएडा व गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर काट रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उधर एफआईआर दर्ज नहीं होने की वजह से बुलंदशहर पुलिस कैब को छोड़ नहीं रही है।
विज्ञापन
प्रताप विहार निवासी कौशिक ओला कैब चालक है। बृहस्पतिवार आधी रात को सेक्टर-59 में एक युवक ने कैब बुक की। युवक कैब से पहले मोदीनगर फिर पिलखुआ ले गया। युवक ने पूरी रात कैब चालक को घुमाया और सुबह करीब 8 बजे गाजियाबाद के मसूरी पहुंचा।
विज्ञापन
युवक ने चालक को समोसा लाने के लिए भेज दिया और गाड़ी में बैठा रहा। इसके बाद युवक कार लेकर भाग गया। इसके बाद चालक कौशिक ने कैब मालिक को सूचना दी। कार में लगे लोकेशन डिवाइस की मदद से शनिवार शाम को बुलंदशहर पुलिस ने गुलावठी के पास बदमाश को कार सहित पकड़ लिया। बुलंदशहर पुलिस इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण कैब छोड़ नहीं रही है। वहीं नोएडा व गाजियाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।