{"_id":"5bd490d1bdec2269bf7d7392","slug":"passenger-reservation-system-will-remain-closed-for-2-hours-and-55-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम 2 घंटा 55 मिनट रहेगा बंद, आज देर रात नहीं होगी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम 2 घंटा 55 मिनट रहेगा बंद, आज देर रात नहीं होगी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
irctc
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अस्थायी रूप से कुछ देर के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। 28 अक्तूबर की देर रात 11.45 बजे से 2:55 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी। एप से भी अनारक्षित टिकट डाउनलोड नहीं होंगे।
विज्ञापन
रविवार की देर रात से 2 घंटा 55 मिनट तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की। अपग्रेडेशन काम के लिए इस दौरान कंप्यूटरीकृत सेवा बंद की जाती है।
विज्ञापन