फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passenger held with six live cartridges at Delhi IGI airport

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर छह जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा यात्री, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Jun 2023 10:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 29 Jun 2023 10:43 AM IST
सार

दिल्ली से दुबई जा रहे अमरीश बिश्नोई नामक यात्री को 27 जून को दिल्ली आईजीआई हवाई अड्डे पर छह जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
Passenger held with six live cartridges at Delhi IGI airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर दुबई जा रहे एक यात्री के सामान से 6 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के पास इसे लेकर वैध कागजात नहीं थे। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्जकर यात्री अमरीश बिश्नोई (43) को गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम खंड एक की ऑरेंज काउंटी अनीशा का निवासी है।

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अमरीश बिश्नोई 27 जून 2023 को अमीरात की फ्लाइट से दुबई जाने वाला था। चेक इन के बाद सामान की स्क्रीनिंग के दौरान उसके बैग में 6 जिंदा कारतूस पाए गए। पूछताछ में उनके पास ऑर्म्स ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं थे। जांच में पता लगा कि उनके पास यूपी सरकार से पिस्तौल का अखिल भारतीय लाइसेंस था। वह यूपी में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed