गाजियाबाद: शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में जमकर हुई तोड़फोड़, टिकट चेकिंग को लेकर टीटीई से मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से दिल्ली लौट रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को कुछ मनचलों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया। दरअसल कुछ युवक ट्रेन के एसी कोच में अवैध रूप से बैठे हुए थे। इसे लेकर नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जब टीटीई ने उन्हें टोका तो युवकों ने पहले तो चेन खीच कर ट्रेन रोक दी। उसके बाद टीटीई से मारपीट करने लगे साथ ही ट्रेन में भी तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।
इस मामले में सीटीआई ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी ने निल क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर एफआईआर मेरठ को ट्रांसफर कर दिया है। सीटीआई अजय बिरला ने बताया कि मुरादनगर से असद खान नाम का व्यक्ति दो-तीन युवकों के साथ गाजियाबाद के लिए ट्रेन में सवार हुआ था।
टिकट चेकिंग के समय सहयोग न करने पर टीटीई न विरोध जताया तो असद खान और उसके साथी अभद्रता पर उतर आए। असद खान ने सेकेंड क्लास का एमएसटी दिखाया। इस पर सीटीआई ने सेकेंड क्लास में जाने के लिए कहा। सीटीआई के मुताबिक, खुद को वकील बताते हुए असद खान ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया और कोच-बी से कोच-ए में चला गया।
इस पर सीटीआई ने जब उसका चालान काटने की बात कही तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। सीटीआई का आरोप है कि असद ने नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अपने साथियों को बुला लिया और ट्रेन रवाना होने लगी तो चेन खींच कर रोक लिया। असद और उसके करीब 40 साथियों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की।
सूचना मिलने पर जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक सिसोदिया और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक सिसोदिया ने बताया कि सीटीआई अजय बिरला की तहरीर पर असद को नामजद कर 40 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है यह केस मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.