फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   party leaders not supporting kumar vishwas on social media

कुमार विश्वास के खिलाफ जो सोशल मीडिया पर हो रहा उसके खिलाफ क्यों नहीं बोल रहे केजरीवाल!

Tue, 27 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Jun 2017 09:30 AM IST
सार

कुमार विश्वास से आप के वरिष्ठ नेताओं ने बनाई दूरी 
सोशल मीडिया समेत पार्टी के आधिकारिक मंचों पर दिख रही चुप्पी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

विज्ञापन
party leaders not supporting kumar vishwas on social media
कुमार विश्वास - फोटो : YOUTUBE

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास बेशक राजस्थान के चुनावी मैदान में उतरने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हों। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पार्टी के ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास से दूरी बना रखी है।

विज्ञापन


यहां तक कि पार्टी के आधिकारिक फोरम पर भी राजस्थान में आप की गतिविधियों पर ज्यादा सक्रियता नहीं है। दरअसल, राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास ने 25 जून को जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया था।
विज्ञापन


अपने स्तर पर उन्होंने इसका प्रचार भी किया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल समेत सोशल मीडिया पर सक्रिय दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास के मुहिम से दूरी बना रखी है। पार्टी के किसी भी नेता ने कुमार विश्वास के किसी पोस्ट को रि-ट्वीट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आशीष खेतान, दिलीप पांडे, गोपाल राय और आशुतोष जैसे प्रमुख नेताओं ने भी सम्मेलन में दिलचस्पी नहीं दिखाई। विश्वास के अलावा किसी बड़े नेता ने न तो सम्मेलन में शिरकत की और नहीं सम्मेलन पर कोई टिप्पणी की।

कोई नेता नहीं दे रहा बयान

party leaders not supporting kumar vishwas on social media

दिलचस्प यह कि आधिकारिक तौर पर कोई नेता इस पर बयान देने को भी तैयार नहीं है। दूसरी तरफ कुमार विश्वास अपनी तरफ से मुहिम को आगे बढ़ाने में काफी एहतियात बरत रहे हैं।

दिल्ली की पहली बैठक में दिल्ली के किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाने की सलाह राजस्थान के कार्यकर्ताओं को देने वाले विश्वास ने कार्यकर्ता सम्मेलन में केजरीवाल की तस्वीर को बखूबी इस्तेमाल किया। सम्मेलन के सभी बैनर-पोस्टर पर सिर्फ केजरीवाल की तस्वीर लगाई थी।

हालांकि, पोस्टर पर नाम कुमार विश्वास का था। बता दें कि पार्टी के भीतर कुमार विश्वास का विरोध रहा है। विधायक अमानतुल्लाह खान के विरोध का सुर उठाने के बाद प्रवक्ता दिलीप पांडेय, कोषाध्यक्ष दीपक वाजपेयी समेत मीडिया सेल से जुड़े दूसरे पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से विश्वास पर हमला बोला है।

वहीं, विश्वास भी इशारे-इशारे में चार-पांच नेताओं के पार्टी पर हावी होने की चुटकी लेते रहे हैं। दोनों खेमे से जुबानी हमले के बावजूद पार्टी कुमार विश्वास पर अभी कोई बड़ा फैसला करने को तैयार नहीं है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed