फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   party in hospital and doctors denied of medical checkup of kidnapped girl

अस्पताल में पार्टी, डॉक्टरों ने छात्रा के मेडिकल से किया इनकार

Tue, 01 Mar 2016 11:52 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
party in hospital and doctors denied of medical checkup of kidnapped girl

अगवा नाबालिग छात्रा को संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराने के लिए छह घंटे इंतजार करना पड़ा। डीएम ऑफिस से लेकर मुरादनगर के स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर के चक्कर काटने पडे़।

विज्ञापन


पीड़िता के परिवार का दावा है कि शिकायत के बावजूद डॉक्टर बोले कि सीएमएस साहब के रिटायरमेंट की पार्टी चल रही है, पार्टी खत्म होने के बाद मेडिकल करेंगे। पार्टी खत्म होने के बाद शाम करीब सवा चार बजे पीड़िता का मेडिकल किया गया।
विज्ञापन


मुरादनगर में रहने वाली नौवीं क्लास की छात्रा रहस्यमय हालात में 26 फरवरी को गायब हो गई थी। परिजनों ने छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को छात्रा को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने बताया कि उसके साथ गलत हरकत की गई है। पुलिस के साथ परिजन सुबह दस बजे छात्रा को मेडिकल कराने के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची।

Trending Videos

पार्टी खत्म होने के बाद ही होगा मेडिकल

party in hospital and doctors denied of medical checkup of kidnapped girl

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि दोपहर एक बजे तक इंतजार कराने के बाद कहा कि मेडिकल मुरादनगर में होगा। परिजन किशोरी को लेकर मुरादनगर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल संयुक्त चिकित्सालय में ही होगा।

अब पुलिस और परिजन बच्ची को लेकर दोबारा संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचे, जहां सीएमएस के रिटायरमेंट की पार्टी चल रही थी। डॉक्टरों ने मेडिकल नहीं किया तो परिजन डीएम ऑफिस पहुंच गए।

डीएम ऑफिस से डॉक्टरों को निर्देशित किया गया कि बच्ची का मेडिकल किया जाए, लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि जब सीएमएस की रिटायरमेंट की पार्र्टी खत्म हो जाएगी तो बच्ची का मेडिकल किया जाएगा। शाम चार बजे पार्टी खत्म हुई तो सवा चार बजे डॉक्टरों ने छात्रा का मेडिकल किया।

सीएमएस के रिटायरमेंट की पार्टी में थे डॉक्टर, पीड़िता को कराया इंतजार
•पीड़िता के परिवार का दावा- डॉक्टरों ने कहा-पार्टी के बाद आना
•सीएमएस की रिटायरमेंट पार्टी में बिजी रहे डॉक्टर
•डीएम ऑफिस से लेकर मुरादनगर तक के कटवाए चक्कर
•पीड़िता के परिजनों के साथ पुलिस भी रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed