फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament Security Breach Neelam's parents approached Delhi's Patiala House Court

संसद सुरक्षा में चूक: नीलम के घरवाले पहुंचे कोर्ट, मांगी FIR की कॉपी, रिमांड के दौरान बेटी से मिलने की अनुमति

Sat, 16 Dec 2023 03:58 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 16 Dec 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
Parliament Security Breach Neelam's parents approached Delhi's Patiala House Court
नीलम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी नीलम के माता-पिता ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक आवेदन दायर कर उसके और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर की एक प्रति मांगी है। माता-पिता ने अदालत से दिल्ली पुलिस को रिमांड अवधि के दौरान उससे मिलने की अनुमति देने का निर्देश भी मांगा है। संबंधित अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने महेश कुमावत नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में ये छठे आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी महेश कुमावत है। जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। स्पेशल सेल के सूत्र बताते हैं कि जब ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने कर्तव्य पथ थाना में सरेंडर किया था।उस वक्त महेश कुमावत भी साथ में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ अदालत ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन के पीछे के मास्टरमाइंड होने के आरोपी ललित झा को शुक्रवार को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने इसी मामले में गिरफ्तार चार अन्य लोगों को गुरुवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।


लोकसभा सदन में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सदन में मौजूद दर्शन दीर्घा से दो व्यक्ति कार्यवाही के दौरान सांसदों के बीच कूद गए। इस दौरान आरोपियों द्वारा कलर स्मॉग सदन के भीतर छोड़ा गया। सांसदों की सीट पर जाकर आरोपी द्वारा हंगामा किया। उस दौरान मौजूद सांसदों, सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed