फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament security breach case: Delhi court extends police custody of 4 accused till January 5

Parliament Security Breach: आरोपियों की 15 दिन की कस्टडी रिमांड बढ़ी; कोर्ट में पुलिस बोली- मिले अहम सबूत

Thu, 21 Dec 2023 02:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Dec 2023 02:43 PM IST
सार

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी मनोरंजन, अमोल, सागर और नीलम की 15 दिन की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि उसे सात दिन अहम सबूत मिले हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Parliament security breach case: Delhi court extends police custody of 4 accused till January 5
Parliament Security Breach - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत ने गुरुवार को संसद में हालिया सुरक्षा उल्लंघन को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज यूएपीए मामले में चार आरोपियों को 15 दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया। सात दिनों की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि सात दिन में कई अहम सबूत मिले हैं।

विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष दिल्ली पुलिस ने आरोपी सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम वर्मा और अमोल शिंदे की 15 दिन का रिमांंड बढ़ाने का आग्रह किया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे। यह गंभीर मामला है ऐसे में उनकी रिमांड अवधि बढ़ाना जरूरी है।

विज्ञापन

अन्य सह आरोपी ललित झा और महेश कुमावत को भी सात दिनों की पुलिस हिरासत रिमांड पर भेज दिया गया था। 2001 के संसद आतंकवादी हमले की बरसी पर एक बड़े सुरक्षा उल्लंघन में दो आरोपी सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा के कक्ष में कूद गए, जब शून्यकाल चल रहा था। दोनों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में की गई। 

सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में दोनों पीली गैस छोड़ने वाले कनस्तरों को पकड़े नजर आ रहे हैं। वे नारे भी लगा रहे थे। अमोल शिंदे और नीलम देवी के रूप में पहचाने गए दो अन्य आरोपियों ने भी संसद परिसर के बाहर इसी तरह के कनस्तरों से रंगीन गैस का छिड़काव किया। वे कथित तौर पर चिल्ला रहे थे तानाशाही नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed