फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament's number 01 tree poses security challenge, to be transplanted soon

Delhi: संसद भवन के गज द्वार पर खड़ा पेड़ सुरक्षा में बना बाधा, परिसर के भीतर ही किया जाएगा स्थानांतरित

Sat, 23 Aug 2025 02:26 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Aug 2025 02:26 PM IST
विज्ञापन
Parliament's number 01 tree poses security challenge, to be transplanted soon
New Parliament Building - फोटो : Amar Ujala

नये संसद भवन के छह द्वारों में से एक गज द्वार पर खड़े एक अकेले पेड़ को एसपीजी द्वारा सुरक्षा बाधा के रूप में चिन्हित किया गया है और जल्द ही इसे परिसर के भीतर ही स्थानांतरित किया जाएगा। 

विज्ञापन


एसपीजी ने पूर्ण विकसित तबेबुइया अर्जेन्टिया वृक्ष को वीवीआईपी मार्ग में संभावित बाधा के रूप में चिह्नित किया था। संख्या 01 वाले इस पेड़ को प्रत्यारोपित करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। एक अधिकारी ने बताया कि पेड़ को अगले सप्ताह स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


सीपीडब्ल्यूडी द्वारा एसपीजी की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए किए गए अनुरोध के बाद, दिल्ली वन विभाग द्वारा कड़ी शर्तों के अधीन अनुमति दिए जाने के साथ, संख्या 01 वाले इस पेड़ के स्थानांतरित की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। चुना गया स्थान प्रेरणा स्थल है, जहां राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियाँ स्थापित हैं, जो पहले परिसर में विभिन्न स्थानों पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सात वर्ष पुराना यह वृक्ष तेजी से बढ़ता है। इसे कम देखभाल की आवश्यकता होती है और यह पूर्ण सूर्यप्रकाश व अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में पनपता है। यही कारण है कि इसे आमतौर पर बगीचों, सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed