फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parks from Lajpat Nagar to Barapullah will be cleaned daily.

Delhi NCR News: 10 साल में दूसरी बार बीच कार्यकाल बदले दिल्ली पुलिस आयुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
-आलोक वर्मा के बाद अब सतीश गोलचा का तबादला, केंद्र ने अनुराग कुमार को सौंपी राजधानी की कमान
विज्ञापन


धनंजय मिश्रा

नई दिल्ली।
पिछले एक दशक में दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में कार्यकाल के दौरान अचानक बदलाव के मामले बेहद कम रहे हैं। शुक्रवार को सतीश गोलचा का तबादला यह 10 साल में दूसरा मौका था, जब किसी नियमित दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही नेतृत्व परिवर्तन किया गया हाे। इससे पहले 2017 में आलोक कुमार वर्मा का कार्यकाल सीबीआई निदेशक नियुक्त होने के कारण बीच में समाप्त हुआ था। इसके अलावा इस अवधि में अधिकांश नियमित पुलिस आयुक्त सेवानिवृत्ति तक पद पर बने रहे, जबकि दो बार केवल अंतरिम व्यवस्था करनी पड़ी।

दिल्ली पुलिस के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो शीर्ष नेतृत्व में स्थिरता बनाए रखने की परंपरा दिखाई देती है। अमूल्य पटनायक, एसएन श्रीवास्तव, राकेश अस्थाना और संजय अरोड़ा अपने कार्यकाल के अंत तक पद पर बने रहे। दिल्ली पुलिस में बीच कार्यकाल नेतृत्व परिवर्तन सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपवाद की स्थिति रही है। इस दौरान जुलाई 2021 में बालाजी श्रीवास्तव और जुलाई-अगस्त 2025 में शशि भूषण कुमार सिंह को अंतरिम रूप से दिल्ली पुलिस की कमान सौंपी गई। दोनों नियुक्तियां नियमित पुलिस आयुक्त की नियुक्ति होने तक की अंतरिम व्यवस्था थीं।
विज्ञापन




केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया। अनुराग कुमार ऐसे समय दिल्ली पुलिस की कमान संभाल रहे हैं, जब राजधानी स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा तैयारियों के अहम दौर में है। इसके अलावा साइबर अपराध, संगठित अपराध, महिला सुरक्षा, वीवीआईपी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन जैसी चुनौतियां भी उनके सामने होंगी। दिल्ली पुलिस देश की सबसे संवेदनशील पुलिस इकाइयों में शामिल है। संसद, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, सर्वोच्च न्यायालय, विदेशी दूतावासों समेत कई राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी बल के पास है। यही वजह है कि पुलिस आयुक्त के पद पर होने वाला हर बदलाव प्रशासनिक और सुरक्षा, दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 10 वर्षों में दिल्ली पुलिस की कमान

-आलोक कुमार वर्मा (2016-17) – कार्यकाल के दौरान बदले गए

-अमूल्य पटनायक (2017-20) – सेवानिवृत्ति तक पद पर रहे

-एसएन श्रीवास्तव (2020-21) – सेवानिवृत्ति तक पद पर रहे
-बालाजी श्रीवास्तव (जुलाई 2021) – अंतरिम पुलिस आयुक्त रहे

-राकेश अस्थाना (2021-22) – कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त

--संजय अरोड़ा (2022-25) – सेवानिवृत्ति तक पद पर रहे

--शशि भूषण कुमार सिंह (जुलाई-अगस्त 2025) – अंतरिम पुलिस आयुक्त रहे

--सतीश गोलचा (2025-26) – कार्यकाल के दौरान बदले गए

--अनुराग कुमार (17 जुलाई 2026 से) – नए पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed