फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parks and streets of New Delhi will be adorned with colorful tulip flowers in February

Delhi: फरवरी में ट्यूलिप फूलों से रंगीन होंगे पार्क-सड़कें, 5.17 लाख ट्यूलिप बल्ब नई दिल्ली इलाके में लगेंगे

Sun, 28 Dec 2025 08:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Dec 2025 08:25 AM IST
सार

एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने कहा कि ट्यूलिप शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ धूल कम करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी मदद करेंगे। इस साल  5,17,500 ट्यूलिप बल्ब खरीदे गए हैं।

विज्ञापन
Parks and streets of New Delhi will be adorned with colorful tulip flowers in February
फरवरी में ट्यूलिप फूलों से रंगीन होंगे पार्क-सड़कें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के पार्क और सड़कें फरवरी में ट्यूलिप के फूलों से रंगीन नजर आएंगी। एनडीएमसी 5.17 लाख ट्यूलिप बल्ब नई दिल्ली इलाके में लगाएगा। शनिवार को उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने चिल्ड्रन पार्क में पहला ट्यूलिप बल्ब लगाकर वार्षिक ट्यूलिप रोपण अभियान की शुरुआत की। फरवरी में जब ये ट्यूलिप खिलेंगे तो नई दिल्ली रंग-बिरंगे फूलों से सजी नजर आएगी।

विज्ञापन


एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने कहा कि ट्यूलिप शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ धूल कम करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी मदद करेंगे। इस साल  5,17,500 ट्यूलिप बल्ब खरीदे गए हैं। इनमें से 3.25 लाख बल्ब एनडीएमसी और 1,92,500 बल्ब डीडीए से लिए हैं। एनडीएमसी के हिस्से के करीब 2.25 लाख बल्ब शांति पथ, सेंट्रल पार्क कनॉट प्लेस, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, नेहरू पार्क, मंडी हाउस, सरदार पटेल मार्ग, शेर शाह सूरी मार्ग, विंडसर प्लेस और उपराष्ट्रपति भवन के आसपास लगाए जाएंगे। करीब 1 लाख ट्यूलिप बल्ब गमलों में लगाए जाएंगे, जिन्हें आम लोगों के लिए बिक्री के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। लोधी गार्डन के ट्यूलिप हाउस में पिछले साल से संरक्षित 15 हजार बल्ब और सीएसआईआर आईएचबीटी पालमपुर से लाए गए 20,700 बल्ब भी रोपे जाएंगे।
विज्ञापन


15 दिन 5 डिग्री तापमान में फूटते हैं अंकुर
उपाध्यक्ष ने बताया कि ट्यूलिप उगाना आसान नहीं होता। इन्हें अंकुरण के लिए करीब 15 दिन तक 5 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। इसी को देखते हुए एनडीएमसी ने पहले से उपचारित बल्ब मंगवाए हैं, जो बदलते मौसम में भी अच्छी तरह पनप सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed