फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parking rate increase ten-fold seal.

दस गुना पार्किंग दर बढ़ोतरी पर सदन की मुहर

Thu, 16 Oct 2014 06:19 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 06:19 AM IST
विज्ञापन
parking rate increase ten-fold seal.

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के पार्किंग दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास कर दिया गया। इस संबंध में केवल अब विभाग को निर्णय लेना है। इसके बाद पार्किंग की दरों में 1000 फीसदी तक का इजाफा हो जाएगा। इस फैसले का सदन की बैठक में बुधवार को कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। एजेंडा पास करके बैठक महज 25 मिनट में स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


अब पार्किंग की दरें घंटों के हिसाब से तय की गई हैं जो पिछली दरों से कई गुना हैं। दक्षिण निगम की पार्किंग में जहां पहले 10 घंटे के 10 रुपये लगते थे, अब दस घंटे के 100 रुपये अदा करने होंगे। इससे पहले 18 नवंबर को स्टैंडिंग कमेटी ने पार्किंग बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी थी। अब इसे सदन में पास कराना था।
विज्ञापन


बुधवार को सदन बैठक शुरू होते ही विपक्ष के नेता फरहाद सूरी ने एजेंडे में शामिल पार्किंग दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने आय बढ़ाने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स व अन्य आय के स्रोतों के दोहन पर अधिक ध्यान देना चाहिए। पार्किंग दरों में बढ़ोतरी करना जनविरोधी निर्णय है। क्योंकि निगम लोगों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में नाकाम हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सदन के नेता राधेश्याम शर्मा व दो दिन बाद स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने जा रहे सुभाष आर्य नेे कहा कि एजेंडा पास करने के दौरान पार्किंग बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर चर्चा कर लेंगे, लेकिन नेता विपक्ष पहले चर्चा कराने पर अड़े रहे।

...और मेयर की कुर्सी पर डिप्टी मेयर

parking rate increase ten-fold seal.

सदन में दो बजकर पांच मिनट तक मेयर खुशीराम के नहीं आने पर विपक्ष के नेता फरहाद सूरी ने डिप्टी मेयर प्रवीन राणा को बैठक की कार्रवाई चलाने के लिए उनकी सीट पर बैठा दिया। इसके पांच मिनट बाद सदन में पहुंचने पर अपनी सीट पर डिप्टी मेयर को बैठा देखकर मेयर के पांव तले की जमीन खिसक गई।

सभी हक्के बक्के रह गए। उनकी समझ में नहीं आया कि अब क्या करें। इसी बीच उन्हें देखकर डिप्टी मेयर सीट से उठे। फरहाद सूरी ने मेयर को हिदायत दी कि वे बैठक में समय पर आएं। डिप्टी मेयर कांग्रेस पार्षद हैं और मेयर भाजपा पार्षद हैं।

दोनों पक्षों में सहमति नहीं मिलने के चलते कांग्रेस पार्षद मेयर के आसन के समक्ष आ गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके चलते राधेश्याम शर्मा व सुभाष आर्य नेे एजेंडा पास करना शुरू कर दिया। इस दौरान पार्किंग दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी पास कर दिया।

सदन में प्रस्ताव पास होने के चलते जल्द ही पार्किंग दरों में बढ़ोतरी हो जाएगी। बैठक के बाद सुभाष आर्य ने कहा कि पार्किंग दरों में करीब 15 वर्ष के बाद बढ़ोतरी की गई है। इस कारण दरों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed