{"_id":"6a074c9b3f7e11acfc0cca4c","slug":"parking-owner-shot-in-shoulder-for-refusing-to-ride-e-rickshaw-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-136463-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ई-रिक्शा पर बैठने से मना करने पर पार्किंग मालिक को कंधे में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ई-रिक्शा पर बैठने से मना करने पर पार्किंग मालिक को कंधे में मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार तड़के हुई घटना, पीड़ित का जीटीबी अस्पताल में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार तड़के ई-रिक्शा पर बैठने को लेकर हुई बहस के बाद बदमाशों ने पार्किंग चलाने वाले 54 साल के एहसान अली को गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान वाहिद के रूप में हुई है। घायल को जग प्रवेश चंद अस्पताल में लेकर गए, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला। पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि वह गली नंबर एक में रहते हैं। उन्होंने बताया कि तड़के दो लोग पार्किंग में आए थे। दोनों एक रिक्शा पर बैठ गए। इन दिनों पार्किंग से बैटरी और चार्जर की चोरी होने की वजह से उन्होंने दोनों को जाने के लिए कहा। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद एक बदमाश ने उनपर गोली चलाने की कोशिश की। गोली चलाते देख पीड़ित ने उस पर डंडा से हमला करने की कोशिश की। तब तक गोली चल गई थी जो उनके कंधे में लगी। बदमाश वहां से भागने लगे जिन्हें वाहिद को लोगों ने दबोच लिया।