{"_id":"5c1f1aabbdec2256e27b7f68","slug":"parking-fees-increased-on-new-vehicles-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नई गाड़ियों पर बढ़ा एकमुश्त पार्किंग शुल्क, भरने होंगे 6000 से 75,000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नई गाड़ियों पर बढ़ा एकमुश्त पार्किंग शुल्क, भरने होंगे 6000 से 75,000 रुपये
Sun, 23 Dec 2018 10:48 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल से गाड़ियों की खरीद पर दिल्लीवासियों को 6000 से 75,000 रुपये तक एकमुश्त पार्किंग शुल्क भरना होगा। फिलहाल अधिकतम पार्किंग चार्ज 4 हजार रुपये है। तीनों नगर निगमों की अर्जी पर दिल्ली परिवहन विभाग ने शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
परिवहन विभाग का कहना है कि दिल्ली की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस प्रस्ताव को पास किया गया है। तीनों नगर निगमों ने इस संबंध में परिवहन विभाग को एकमुश्त पार्किंग शुल्क बढ़ाने की अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
इस आदेश के बाद व्यावसायिक वाहनों की पार्किंग के लिए शुल्क 10,000 से 25,000 तक हो जाएगा, जो पहले 2,500 से 4,000 रुपये था। वहीं निजी कार और एसयूवी के लिए पार्किंग शुल्क 6,000 से 75,000 के बीच देना होगा।
विज्ञापन
आरटीवी (सीएनजी) वाहनों के लिए 2500 से बढ़कर 10 हजार रुपये, बस खरीदने पर 4000 रुपये से बढ़कर 20 हजार रुपये, भारी माल वाहनों के लिए 2500 रुपये से बढ़कर 10 हजार और हल्के माल वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क 4 हजार की जगह 25 हजार रुपये देने होंगे।

टैक्सी चालकों में नाराजगी
परिवहन विभाग के इस आदेश के बाद से ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने नाराजगी जताई है। दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि पार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी का फैसला टैक्सी चालकों के हित में नहीं है। अन्य ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने भी इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की है।