फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking Dispute Two businessmen kidnapped in Delhi

पार्किंग विवाद में दिल्ली के दो कारोबारियों का अपहरण

Tue, 28 Jul 2015 08:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
Parking Dispute Two businessmen kidnapped in Delhi

पार्किंग विवाद में दिल्ली के दो कारोबारियों का लाजपतनगर साहिबाबाद से अपहरण कर लिया गया। उन्हें पीटा और हाथ-पैर बांधकर कार में डाल लिया।

विज्ञापन


साहिबाबाद पुलिस ने दोनों कारोबारियों को मुक्त कराया और अपहरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों में पार्किंग को लेकर दिल्ली में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि साहिबाबाद के लाजपत नगर निवासी ओमपाल सिंह के पास रविवार को दिल्ली निवासी उनके दोस्त नितिन और अशोक शाह मिलने आए थे।

इसी बीच जोगेंद्र, जतिन, विनीत, डीके उर्फ धनंजय और अन्य चार-पांच लोग घर में जबरन घुस आए। उन्होंने उनके दोनों दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की। गन प्वाइंट पर लेकर दोनों को सेंट्रो कार में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमपाल सिंह ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगा दी।

सोमवार शाम पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी दिल्ली की तरफ से सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोक लिया और जोगेंद्र, विनीत, जतिन निवासी कड़कड़डूमा दिल्ली को दबोच लिया।


एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि कारोबारियों नितिन और अशोक शाह का तीनों अपहरणकर्ताओं ने हाथ-पैर बांधकर कार में पिछली सीट पर डाल रखा था।

पुलिस ने दोनों कारोबारियों को सकुशल बाहर निकाला और उनके परिजनों को सौंप दिया। तीनों आरोपियों ने दोनों कारोबारियों को बंधक बनाकर कड़कड़डूमा स्थित एक घर पर रखा था। आरोपियों ने कारोबारियों के साथ जमकर मारपीट की है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मारपीट का बदला लेने को किया था अपहरण
कारोबारियों के दोस्त ओमपाल ने पुलिस को बताया था कि नितिन और अशोक का पार्किंग को लेकर जोगेंद्र, जतिन और विनीत से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच दिल्ली में जमकर मारपीट हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए उनका अपहरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed