Delhi: नौ डिपो में 1500 ई-बसों के लिए होगी पार्किंग-चार्जिंग की सुविधा, यात्रियों को होगी आसानी
दिल्ली में बसों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर 1200-1500 ई-बसों के लिए नए डिपो में पार्किंग और चार्जिंग का इंतजाम होगा। सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से की जा रही इस पहल का यात्रियों को फायदा मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बसों के बढ़ते बेड़े के लिए डिपो की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। वक्त की मांग के मुताबिक सीएनजी की जगह शामिल हो रहीं ई-बसों के लिए चार्जिंग और पार्किंग दोनों सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नौ नए बस डिपो का निर्माण किया जा रहा है।
किराड़ी में नए डिपो के शिलान्यास के बाद सावदा घेवरा में भी नए डिपो का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस डिपो में 200 ई- बसों के लिए चार्जिंग की सुविधा होगी। जुलाई तक इसका निर्माण पूरा होने के बाद नई बसें भी यहां से फर्राटा भरेंगी।
दिल्ली में बसों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर 1200-1500 ई-बसों के लिए नए डिपो में पार्किंग और चार्जिंग का इंतजाम होगा। सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से की जा रही इस पहल का यात्रियों को फायदा मिलेगा। बसोंके लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, वहीं संख्या बढ़ने से बसों की कमी भी नहीं रहेगी। दिल्ली में मौजूदा ई-बसों की संख्या के बाद 1500 नई ई-बसों को भी बेड़े में शामिल करने की तैयारी चल रही है।
नए बस डिपो में किराड़ी, सावदा घेवरा, नरेला, पूर्वी विनोद नगर-2, कापसहेड़ा, गदईपुर, दौराला और छतरपुर होंगे। किराड़ी में दिसंबर तक, जबकि सावदा घेवरा में जुलाई तक बस डिपो का निर्माण होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा सात और डिपो का भी निर्माण किया जाएगा। इससे यात्रियों को अपने घर और दफ्तर से आवागमन में सुविधा होगी। दिल्ली में डीटीसी के 35 डिपो हैं। रोजाना नए डिपो के बनने से यात्रियों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
5842 बसें थीं दिल्ली में आठ साल पहले
नए डिपो के बनने से परिवहन व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। बसों की पार्किंग की समस्या नहीं रहे, इसके लिए कुछ डिपो में मल्टीलेवल पार्किंग भी विकसित किए जाने की योजना है। यात्रियों को आवागमन के दौरान खरीदारी का मौका देने के लिए बड़े बस डिपो में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। हाल ही में किराड़ी में 160 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आधुनिक बस डिपो का मंत्री ने शिलान्यास किया। डिपो में 140 बसों के लिए पार्किंग और चार्जिंग की सुविधा विकसित की जाएगी। दिल्ली में आठ साल पहले 5842 बसें थीं। अब यह संख्या बढ़कर 7379 हो गई है। 2025 तक दिल्ली सरकार का परिवहन बेड़े में 80 फीसदी ई-बसों का लक्ष्य है।
एनबीसीसी करेगा दो मल्टीलेवल बस डिपो का निर्माण
वसंत विहार और शादीपुर में मल्टीलेवल बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) की तरफ से दोनों डिपो का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए हाल ही में परिवहन मंत्री ने एनबीसीसी और डीटीसी के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। दोनों डिपो में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जगह की कमी दूर होने के साथ ही रखरखाव में भी सहूलियत होगी। साथ ही यात्रियों को सफर के साथ शॉपिंग का मौका देने के लिए वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी परिसर को विकसित किया जाएगा।