फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents on the fast for ther daughter

लड़की भागी तो भूख हड़ताल पर बैठे परिजन

Sat, 21 Feb 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Feb 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
parents on the fast for ther daughter

नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई नहीं करने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र के एक गांव से सुशील नामक युवक पड़ोस में रहने वाली 14 साल की बच्ची को 10 अक्तूबर 2014 को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

विज्ञापन


10 अक्तूबर 2014 को घटना की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाये तहरीर को ही फाड़कर फेंक दिया। बाद में दूसरी तहरीर लिखवाकर रख ली। पुलिस ने केवल सुशील के नाम से ही रिपोर्ट दर्ज की गई। उसके साथियों के नाम निकाल दिए गए। पुलिस ने मामले में पोस्को एक्ट की धाराओं का कहीं भी वर्णन नहीं किया है।
विज्ञापन


पुलिस के कार्रवाई नहीं करने के चलते परिजन लगातार पुलिस के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाते रहे। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर अभियुक्त के द्वारा लगातार परिजनों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। सूचना देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को पीड़िता के माता-पिता और भाई कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी बेटी को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी भूख हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर बैठे परिवार ने अपना मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनसे अभी कोई भी अधिकारी समस्या सुनने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed