फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Paras has been playing guitar for 72 hours to make record

72 घंटे गिटार बजाकर पारस ने आखिरकार बना ही दिया रिकॉर्ड

Mon, 09 Nov 2015 02:57 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
Paras has been playing guitar for 72 hours to make record

युवा संगीतकार पारस मणि चौधरी ने 72 घंटे तक लगातार गिटार बजाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने ही पुराने 53 घंटे चार मिनट के लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


पारस मणि ने आठ नवंबर को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर गिटार बजाना बंद किया। पारस ने बातचीत में बताया कि वह इससे खुश हैं, लेकिन भविष्य में इसे भी वह तोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन


लगातार 72 घंटे का गिटार बजाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए पारस पांच नवंबर को सुबह दस बजे बैठे थे। चितरंजन पार्क स्थित पूर्बोश्री महिला समिति हाल में उन्होंने अपने शुभचिंतकों की मौजूदगी में यह शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह लगातार गिटार बजाते रहे। इससे पहले पुराने रिकॉर्ड 53 घंटे चार मिनट को उन्होंने सात नवंबर को तोड़ दिया, लेकिन उसके बाद वह रुके नहीं। आठ नवंबर सुबह दस बजे 72 घंटे पूरे होने के बाद उन्होंने गिटार बजाना बंद किया।

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में चौथा रिकॉर्ड

Paras has been playing guitar for 72 hours to make record

पारस का लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में चौथा रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2013 में 1 मई को सुबह 8:30 बजे 144 घंटे तक निरंतर गाते हुए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में गायन का नया कीर्तिमान स्थापित किया था।


वर्ष 2011 में 16 जनवरी को 50 घंटे वायलिन बजाकर 32 घंटे का पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ष 2009 में पारस ने लगातार 92:35 घंटे सितार बजाकर पूर्व के 90 घंटे के विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया था।

पारस मणि ने बताया कि वह इस रिकॉर्ड को कायम करने के लिए जून से रियाज कर रहे थे। बताते चलें कि पंडित रविशंकर को अपना आदर्श मानने वाले पारस मणि 14 वर्ष की उम्र से ही पद्मविभूषण पंडित देबू चौधरी से संगीत की शिक्षा ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed