फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Para high jumper Varun Bhati launches Amar Ujala Aprajita 100 Million Smiles poster

युवतियां आगे बढ़कर बना रही हैं नया भारत, वरुण भाटी ने किया 'अपराजिता' का पोस्टर लॉन्च

Sun, 02 Dec 2018 09:14 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: kapil sharma Updated Sun, 02 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Para high jumper Varun Bhati launches Amar Ujala Aprajita 100 Million Smiles poster
वरुण भाटी ने लॉन्च किया अपराजिता का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

युवतियों और महिलाओं को कमतर आंकने वाले लोग गफलत में हैं। आजकल न सिर्फ युवतियां सभी क्षेत्रों में आगे आईं हैं बल्कि बहुत से क्षेत्रों में उन्होंने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है। युवतियां आगे बढ़कर नये भारत का निर्माण कर रही हैं। यह बात शनिवार को 2016 पैरालंपिक में कांस्य पदक और 2018 पैरा एशियन हाई जंप में रजत पदक विजेता वरुण भाटी ने कही। इस दौरान उन्होंने अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर भी लॉन्च किया। उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की जमकर सराहना की। 

विज्ञापन


खेलों में देश का नाम ऊंचा करने वाले वरुण भाटी बताते हैं कि बेशक हर क्षेत्र में युवतियों की स्थिति में बदलाव आया है लेकिन अभी भी समाज को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। बेटों और बेटियों को समान नजरिये से देखना होगा। वहीं, बेटियों को शिक्षित करना माता-पिता का बड़ा उद्देश्य होना चाहिए। बेटियों को शिक्षा ही बेहतर भारत बनाने का एकमात्र माध्यम है। 
विज्ञापन


स्वयं एक खिलाड़ी होने के नाते वरुण भाटी का कहना है कि बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेलों, संगीत समेत अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता और समाज को महती भूमिका अदा करनी पड़ेगी। उन्होंने कल्पना चावला, इंद्रा नूयी, पीटी ऊषा, पीवी सिंधू, साइना नेहवाल जैसे लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि शहर, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि अमर उजाला सिर्फ शिक्षा ही नहीं वरन आत्मरक्षा और अन्य क्षेत्रों में बेटियों का उत्साह बढ़ाने का कार्य कर रहा है। वह अमर उजाला के अपराजिता मुहिम से जुडने के लिए उत्साहति महसूस कर रहे हैं।      


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed