{"_id":"5a8ab1b64f1c1b187e8b7012","slug":"pandher-and-yadav-singh-need-a-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी के नरपिशाच पंधेर व काली कमाई के कुबेर यादव सिंह को अब इलाज की जरूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी के नरपिशाच पंधेर व काली कमाई के कुबेर यादव सिंह को अब इलाज की जरूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना जेल में बंद निठारी कांड के अभियुक्त मोनिंदर सिंह पंधेर और नोएडा टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी यादव सिंह को इलाज के लिए दिल्ली और मेरठ भेजा जाएगा। जिले के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने जेल का निरीक्षण करने के बाद इन बंदियों का इलाज बाहर कराने की सलाह दी है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय और एमएमजी अस्पताल के चिकित्सकों ने डासना जेल के निरीक्षण के बाद मोनिंदर सिंह पंधेर, अभियुक्त शाहरुख का जीबी पंत अस्पताल दिल्ली में, मुश्ताक का एम्स दिल्ली में, रामबहादुर और नोएडा टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी यादव सिंह का मेरठ मेडिकल कालेज में इलाज कराए जाने की सलाह दी है। फिलहाल सभी का इलाज डासना जेल के ही अस्पताल में चल रहा है।
इन बंदियों ने एक अर्जी देकर बेहतर इलाज कराने की गुजारिश जेल अधीक्षक से की थी। जिसके बाद डाक्टरों की टीम ने जेल के अस्पताल का निरीक्षण कर यह सलाह दी है। जेल अधीक्षक ने सीएमओ को पत्र लिखकर निर्धारित प्रारूप पर डॉक्टरों से सहमति मांगी है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों से बात करके इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।