फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pandal accident: 14 people who saved the lives of laborers will be honored

Delhi : पंडाल हादसे में मजदूरों की जान बचाने वाले 14 लोग होंगे सम्मानित, एम्स से 11 मरीजों को मिली छुट्टी

Mon, 19 Feb 2024 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 02:29 AM IST
सार

इनमें सुरक्षाकर्मी, एथलीट और कोच शामिल हैं। इन लोगों ने समय से पंडाल में दबे 29 लोगों को बाहर निकाला जिससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन
Pandal accident: 14 people who saved the lives of laborers will be honored
हादसा होने के बाद स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास गिरे पंडाल में राहत और बचाव कार्य करने वाले 14 लोगों को पुलिस सम्मानित करेगी। इनमें सुरक्षाकर्मी, एथलीट और कोच शामिल हैं। इन लोगों ने समय से पंडाल में दबे 29 लोगों को बाहर निकाला जिससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि शनिवार को हादसा होने के बाद स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। उन लोगों ने पुलिस की मदद की और सभी घायलों को पंडाल से बाहर निकाला।
विज्ञापन


मदद करने वालों में हॉस्टल मैस इंचार्ज रुचिका, टेबल टेनिस कोच मनिंदर सिंह, पैरा एथलीट कोच गजेन्द्र सिंह, एथलीट दीपक कुमार, कार्तिक, शुभम कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, दिनेश, एसएआई होस्टल मैस के जय मंडल, सुरेन्द्र, लवकुश, दिनेश, एसएआई ऑफिस स्टाफ देशपाल और सिक्योरिटी इंचार्ज भोला शामिल हैं। पुलिस सभी को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल हादसा: एम्स से 11 मरीजों को मिली छुट्टी
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास शादी का पंडाल लगाते समय हुए हादसे में घायल हुए 11 मरीजों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर से रविवार को छुट्टी मिल गई। एम्स में 18 घायलों को भर्ती किया गया था। सात मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।


इनमें से चार मरीज ट्राॅमा सर्जरी विभाग, दो मरीज हड्डी रोग व एक को न्यूरो सर्जरी विभाग में सर्जरी के लिए रखा गया है। वहीं, 11 मरीज सफदरजंग में भर्ती हुए थे। इनमें से एक मरीज गंभीर था, जबकि दस की हालत स्थिर थी। सोमवार सुबह तक इन सभी मरीजों को छुट्टी मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed