फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   panchayat in junaid village on police action over palwal lynching case

जुनैद हत्याकांड: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पंचायत में खुलकर बोले लोग

Sat, 01 Jul 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Jul 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
panchayat in junaid village on police action over palwal lynching case
junaid murder

जुनैद हत्याकांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों के अलावा कई और संदिग्ध पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस ने 25 लोगों की सूची तैयार की हुई है। यह बात सामने आने के बाद खांबी गांव में दहशत का माहौल है। ट्रेन से दिल्ली-फरीदाबाद की तरफ जाने वाले बचे हुए लोग भी घरों को छोड़कर गायब हैं। लोगों का कहना है कि कहीं फिर से पुलिस 27 जून की रात वाली बर्बतरा न दोहरा दे। 

विज्ञापन


पंचायत के सामने शुक्रवार को महिलाएं पुलिस के खिलाफ जमकर बोलीं। एक महिला ने तो पुलिस पर उसकी बेटी के सिर पर पिस्तौल रखकर उसके बेटे को उठा ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


महिला का आरोप था कि ऐसी बर्बरता उन्होंने कभी नहीं देखी। अब इस बात को लेकर गांव के लोग मुख्यमंत्री से मिलने के अलावा अदालत में भी पुलिस के खिलाफ मुकदमा दायर करने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आरोपी को पकड़ने के बजाय अन्य लोगों को प्रताड़ित कर रही पुल‌िस'

panchayat in junaid village on police action over palwal lynching case

गांव के रामदेव ने कहा कि यह हत्या का मामला है और पुलिस को इस मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। पुलिस हत्या में लिप्त मुख्य आरोपी को पकड़ने के बजाय अन्य लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।

मा. राजबीर ने कहा कि पुलिस ने जो गांव में छापेमारी की थी वह पूरी तरह से नाजायज थी। रात के समय घरों के दरवाजों को तोडकां घर में प्रवेश करना और महिलाओं को धमकाकर घरों में से लोगों को उठा ले जाना पुलिस की बर्बरता को दर्शाता है।

पंच गुरुदत्त का कहना है कि जुनैद हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की तलाश करके उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन दोषियों को पकडने के बजाय निर्दोश लोगों को इस मामले में परेशान करना गलत है।

'जरूरत पड़ी तो क्षेत्र के लाखों लोगों को एकत्रित कर महापंचायत की जाएगी'

panchayat in junaid village on police action over palwal lynching case
बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

सरपंच पति हरिदत्त ने बताया कि मुख्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस विफल साबित हुई है इसलिए इस मामले में गांव के निर्दोश लोगों को फंसाने का काम कर रही है, लेकिन वह पुलिस की इस योजना को कामयाब होने नहीं देंगे।

​अगर जरूरत पड़ी तो क्षेत्र के लाखों लोगों को एकत्रित कर महापंचायत की जाएंगी और पुलिस के खिलाफ आदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पुलिस को इस मामले में निर्दोशों को फसाने के बजाय दोषियों को तलाश करके उन्हें सजा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed