फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panchayat held in Ghaziabad for Bamheta Achheja village people fight

गाजियाबाद: बम्हैटा-अच्छेजा गांव के बीच तनाव बरकरार, पंचायत में पहुंचा मामला

Sun, 15 Sep 2019 01:53 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 15 Sep 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Panchayat held in Ghaziabad for Bamheta Achheja village people fight
डासना देवी मंदिर में बैठी पंचायत - फोटो : अमर उजाला

करीब एक माह पहले गाजियाबाद के बम्हैटा व अच्छेजा गांव के युवकों के बीच हुई मारपीट के बाद अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार को कई जगहों से पथराव व गोली चलने की भी सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डासना देवी मंदिर में पंचायत बैठाई गई है, जहां दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद का निपटारा करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि करीब महीने भर पहले बम्हैटा व अच्छेजा गांव के युवकों के बीच हुई मारपीट के बाद जातीय तनाव का माहौल बन गया था, जिसने बीते शुक्रवार को विकराल रूप ले लिया। शुक्रवार को अच्छेजा के युवकों ने बाइक व कार रैली निकालकर शक्ति-प्रदर्शन किया, तो सूचना मिलते ही बम्हैटा के युवक भी नारेबाजी करते हुए पहुंच गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों के युवक एक बार फिर आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडों के बीच पथराव शुरू हो गया और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई। इसी बीच एक स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के मालिक ने कविनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दिनभर पंचायतों का दौर चलता रहा, जिसके बाद देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त को सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बम्हैटा निवासी मुकुल, सतीश व कपिल सिहानी गेट थानाक्षेत्र में थे। वहां गौतमबुद्धनगर के अच्छेजा ग्राम निवासी कुछ युवकों के साथ उनका किसी बात पर विवाद हो गया। बम्हैटा के युवकों ने सिहानी गेट थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों ने मध्यस्थता करते हुए समझौता करा दिया था। इसके बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन देखते ही देखते जातीय तनाव बढ़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed