SMS से दिए तलाक पर पंचों ने लगाई मुहर, पत्नी को देने होंगे 11 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात जिला के गांव अटेरना निवासी एक लड़की का निकाह करीब दो साल पहले पलवल जिले के गांव मलाई निवासी शाकिर के साथ हुआ था। निकाह के बाद दंपति के एक बेटी भी पैदा हुई।
किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी अपने मायके के गांव अटेरना चली गई और मायके में ही रह रही थी। पिछले दिनों लड़की के पिता के मोबाइल पर एक एसएमएस आया जिसमें शाकिर ने अपनी पत्नी को तीन तलाक लिखकर भेज दिया।
बच्ची के नाम 2 लाख रुपये बैंक में जमा होंगे
मैसेज आने के बाद लड़की के मायके वाले स्वयं तथा प्रमुख पंचों को लेकर सोमवार को मलाई गांव गये। मलाई में पंचायत ने फैसला लिया कि पहले तलाक के बारे में इसलाम के जानकारों से बात की जाए और कि तलाक हुई या नहीं, उसके बाद ही आगे कोई बात हो सकेगी। साथ ही बुधवार को पंचायत का निर्णय लिया गया।
गांव अटेरना शमशाबाद के पूर्व सरपंच एवं बुधवार को हुई पंचायत में मौजूद रहे हसन ने बताया कि दोनो पक्षों के प्रमुख लोग मंगलवार को मांडीखेड़ा स्थित इस्लामी मदरसा के संचालक एवं इस्लाम धर्म के जानकार मुफ्ती रफीक से मिले जहां उन्होने दोनो पक्षों की बात सुनकर फैसला सुनाया कि तलाक हो चुका है।
पंचायत में फैसला लिया गया कि 11 लाख में से बच्ची के नाम 2 लाख रुपये बैंक में जमा होंगे। खाते में बच्ची की दादी और मां का नाम भी शामिल होगा।
पंचायत में लडका और लडकी के परिजनों के अलावा मजीद सरपंच, आसीन, शेर मोहम्मद, मोटा सरपंच भादस, इब्राहिम, सद्दीक प्रधान, मोहसिन, अब्दुल हक, अब्दुल रहमान, नगीना के सद्दीक, इब्राहिम, मलाई के मौलाना हारुन, हाजी मजीद नंबरदार, नजमू ठेकेदार एवं डॉक्टर इरशाद भी मौजूद रहे।